शिमला : खशधार के खेड़ा गांव में मकान में भड़की आग, लाखों का सामान राख
ewn24news choice of himachal 04 Nov,2023 5:53 pm
देर रात करीब एक बजे हुआ अग्निकांड
शिमला। जिला शिमला में रोहड़ू की खशधार पंचायत के खेड़ा गांव में एक मकान में भयंकर आग लग गई। ये आग देर रात करीब एक बजे लगी। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया। यह मकान चमन लाल का बताया जा रहा है।
अग्निकांड में मकान में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया है। गनीमत ये रही कि अग्निकांड में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है। स्थानीय लोगों ने मिलकर आग पर काबू पाया। अग्निकांड से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन ने मदद की गुहार लगाई है।