मुख्यमंत्री ने जुकैण में आपदा प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा
ewn24news choice of himachal 17 Aug,2023 9:18 pm
सरकाघाट।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वीरवार को जिला मंडी के सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के जुकैण में आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने कहा कि इस कठिन घड़ी में सरकार सभी प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।
बता दें कि सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के जुकैण में भारी बारिश ने खूब तबाही मचाई है। इससे लोगों को काफी नुकसान हुआ है। सड़कें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू वीरवार को क्षेत्र का दौरा करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोगों से बातचीत भी की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।