Breaking News

  • खैरियां में महिला के अंतिम संस्कार की चल रही थी तैयारी, ननदोई ने भी तोड़ा दम-एक साथ उठीं दो अर्थी
  • केंद्र मुख्य शिक्षकों की पदोन्नति सूची जारी, बिलासपुर प्राथमिक शिक्षक संघ ने जताया आभार
  • देहरी कॉलेज की बदहाली पर ABVP का हल्ला बोल, धरना-प्रदर्शन कर रखी मांगें
  • भूस्खलन से उजड़े आशियाने : मलबे के बीच पहुंचे निक्का, सरकार से विशेष पैकेज की मांग
  • कांगड़ा : सकोह कैंची मोड़ के पास चिट्टे के साथ पंजाब का युवक गिरफ्तार
  • सकरी हादसा : महिला ने घबराकर बुलेट से लगाई छलांग, मुंह के बल सड़क पर गिरी-गई जान
  • घुमारवीं में 2 व 3 अक्टूबर को आयोजित होगा सीर उत्सव, विभिन्न गतिविधियां रहेंगी आकर्षण
  • विधायक कमलेश ठाकुर बोलीं : हिमाचल में प्राकृतिक आपदाओं को कम करने का प्रभावी उपाय वृक्षारोपण
  • रानीताल में छलनी हो रहा था बनेर खड्ड का सीना, अवैध खनन करते पांच ट्रैक्टर पकड़े
  • नूरपुर : पानी की किल्लत ने ली युवक की जान, अब विधायक निक्का ने शुरू किया बोरवेल मिशन

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू बोले- हिमाचल पुलिस में भरे जाएंगे 500 नए पद

ewn24 news choice of himachal 29 Jun,2025 7:36 pm



    विशेष टास्क फोर्स भर्ती की प्रक्रिया जारी


    शिमला। नशे के विरूद्ध जागरूकता बढ़ाने के लिए हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा रविवार को शिमला में 12वीं हिमाचल प्रदेश पुलिस हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मैराथन विजेताओं को सम्मानित किया। इस मैराथन में पुरुष, महिला और वरिष्ठ नागरिक (75 वर्ष से अधिक) श्रेणी के प्रतिभागियों ने भाग लिया।



    कांगड़ा में रेड और ऑरेंज अलर्ट के बीच जिला प्रशासन मुस्तैद-एडवाइजरी जारी 




    इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने नशे संबंधी गतिविधियों में सरकारी कर्मचारियों की संलिप्ता पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने नशे संबंधी गतिविधियों में शामिल 80 सरकारी कर्मचारियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई है। 


    नशे की तस्करी संबंधी मामलों में पुलिस कर्मियों की संलिप्तता भी सामने आई है और राज्य सरकार पुलिस बल में अधिक जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए पुलिस मैनुअल में संशोधन पर विचार कर रही है। 



    हिमाचल मौसम अपडेट : कांगड़ा सहित इन चार जिलों में रेड अलर्ट



    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार निकट भविष्य में बड़े स्तर पर नशा विरोधी अभियान शुरू करने की तैयारी कर रही है। नशे पर अंकुश लगाने के लिए पंचायत स्तर पर मैपिंग करवाई जा रही है। 


    सरकार नशे की तस्करी पर रोक लगाने के लिए एक विशेष टास्क फोर्स का भी गठन कर रही है, जिसके लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इसके अतिरिक्त पुलिस विभाग को मजबूत करने के लिए 500 नए पद भरे जाएंगे। 



    धर्मशाला : गीदड़ सिंगी लेकर घूम रहा था ढोंगी बाबा, वन विभाग ने पकड़ा 




    वर्तमान प्रदेश सरकार ने पीआइटी-एनडीपीएस अधिनियम को लागू किया है, जिसे पिछली भाजपा सरकार पांच साल के कार्यकाल के दौरान लागू नहीं कर पाई। 


    इस अधिनियम के तहत 40 डिटेंशन आदेशों को मंजूरी दी गई, जिनमें से इस वर्ष 36 आदेश जारी किए गए। सरकार ने नशे के तस्करों के विरूद्ध कड़ा रूख अपनाते हुए सात नशा तस्करों की संपत्तियों को गिराया गया है और अन्य के खिलाफ सक्रियता से कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।



    धर्मशाला मनूनी खड्ड मामला : सुक्कड़ में एक और मजदूर की मिली देह, हुई पहचान




    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने हिमाचल प्रदेश एंटी ड्रग्स एक्ट पारित किया है, जिससे अपराधियों और पीड़ितों के बीच अन्तर किया जा सकता है। 


    नशे से पीड़ित लोगों के पुनर्वास के लिए प्रदेश सरकार कार्य कर रही है, ताकि उन्हें समाज की मुख्यधारा में शामिल किया जा सके। उन्होंने अभिभावकों को बच्चों के साथ खुला संवाद स्थापित करने का आह्वान किया और उन्हें नशे के हानिकारक प्रभावों के बारे में शिक्षित करने पर बल दिया। 



    कांगड़ा के डॉ. राजेश शर्मा होंगे हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन



    उन्होंने युवाओं के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों से नशा निवारण अभियानों में सक्रियता से भाग लेने का भी आह्वान किया।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हाफ मैराथन (21.5 किलोमीटर) पुरुष वर्ग के विजेता रविदास और महिला वर्ग की विजेता रूबी कश्यप को 51-51 हजार रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया। 



    फतेहपुर : टटवाली में 8 करोड़ से बनेगा गौ अभ्यारण्य, भूमिपूजन किया 



    इसके अतिरिक्त मिनी मैराथन (10 किलोमीटर) पुरुष वर्ग के विजेता रवि चौधरी, महिला वर्ग में सुनीता, ड्रीम रन (3 किलोमीटर) 16 से 30 आयुवर्ग (पुरुष) वर्ग के प्रथम विजेता मोहम्मद सोहेल, (महिला) वर्ग के लिए विपाशा वर्मा, 31 से 45 आयुवर्ग (पुरुष) वर्ग के प्रथम विजेता नागेंद्र पाल, महिला वर्ग के लिए प्रतिभा, 46 से 60 आयुवर्ग (पुरुष) वर्ग के प्रथम विजेता कुलदीप, महिला वर्ग में विजेता, 10 से 15 आयुवर्ग के लिए पुरुष वर्ग में हर्ष कुमार, महिला वर्ग रीतिका वर्मा को सम्मानित किया।   


    झंडूता : ठेका जरूरी या नारी शक्ति का सम्मान, बंद क्यों नहीं कर देते जनाब



     मुख्यमंत्री ने ‘हार्मनी ऑफ पाइन’ के नशे पर जन जागरूकता आधारित  एक विशेष गीत को भी जारी किया। विधायक हरीश जनारथा, महापौर सुरेन्द्र चौहान, मुख्यमंत्री के प्रधान (मीडिया) सलाहकार नरेश चौहान, अतिरिक्त मुख्य सचिव के.के. पंत, पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी, वरिष्ठ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और अन्य गणमान्य इस अवसर पर उपस्थित थे। 


    हिमाचल कैबिनेट : ये पद ग्रुप-सी में पुनर्वर्गीकृत, बोनाफाइड हिमाचली कर सकेंगे आवेदन 





    अब सिद्धपुर तक जाएगी धर्मशाला से ततवानी रूट पर चलने वाली HRTC बस 






    हिमाचल से जुड़ी हर बड़ी खबर पाएं अपने फोन पर, जुड़िए हमारे WhatsApp ग्रुप के साथ 







    बिलासपुर : भगेड़ में बिजली वोल्टेज की समस्या का कब होगा हल- लोग परेशान 







    हिमाचल मौसम अपडेट : इन जिलों में दो दिन हेवी टू वेरी हेवी रेन का अलर्ट







Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather