चंडीगढ़-शिमला NH-5 चार घंटे रहेगा बंद, चक्की मोड़ पर हो रहा मरम्मत कार्य
ewn24news choice of himachal 13 Sep,2023 12:35 am
वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें वाहन चालक
सोलन। चंडीगढ़-शिमला NH-5 यात्रा करने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है। परवाणू-सोलन फोरलेन चक्की मोड़ पर सड़क के मरम्मत कार्य के चलते आज रात को चार घंटे के लिए बंद रहेगा।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने ये सूचित किया है कि चंडीगढ़-शिमला NH-5 पर परवाणू के पास स्लाइडिंग जोन चक्की मोड़ में सड़क के रखरखाव के लिए आज (12 सितंबर) रात 11:00 बजे से 13 सितंबर सुबह 03:00 बजे तक वाहनों की आवाजाही के लिए सड़क पूरी तरह से बंद रहेगी।
कृपया सूचित रहें और बहुत आवश्यक होने पर ही यात्रा करें। इस अवधि के दौरान वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल कर सकते हैं। गौर हो कि चंडीगढ़-शिमला NH-5 पर अगस्त माह में भारी भूस्खलन हुआ था जिसके कारण करीब आठ दिन तक परवाणू-सोलन फोरलेन पर वाहनों की आवाजाही बंद रखी गई थी।
एनएचएआई और फोरलेन कंपनी की ओर से दिन-रात कड़ी मशक्कत के बाद हाईवे को बहाल किया गया। हालांकि यहां पर बीच-बीच में भूस्खलन हो रहा है। एनएच किनारे कुछ मलबा भी अभी मौजूद है। सड़क के रखरखाव के लिए आज रात को काम किया जाना है।