पालमपुर। जिला कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत नशा माफिया के खिलाफ बड़ी कार्यवाही अमल में लाई है।
पुलिस थाना पालमपुर के अधीन मुकाम पालमपुर नजदीक राम चौक राजकीय प्राथमिक पाठशाला पालमपुर के पास टीम ने दो लोगों को चिट्टे के साथ पकड़ा है।
आरोपियों की पहचान अमित मल्होत्रा पुत्र स्व राम मूर्ति निवासी वार्ड न0-12, घुघर, नगर निगम पालपुर, तहसील पालमपुर जिला कांगड़ा व अक्षय कुमार पुत्र विशन दास निवासी वार्ड न0-13, होल्टा टांडा, डा0 राजपुर, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है जिनके कब्जे से 10.32 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है।
उपरोक्त आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ ND&PS Act के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। आरोपी अमित मल्होत्रा और अक्षय कुमार अभ्यस्थ अपराधी हैं जिन पर और भी कई अभियोग दर्ज हैं।
उपरोक्त अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। भविष्य में भी नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ जिला कांगड़ा पुलिस का अभियान जारी रहेगा।