रानीताल। कांगड़ा जिला में शिमला-मटौर नेशनल हाईवे पर रानीताल में बाथू पुल के पास शनिवार को भारी लैंडस्लाइड हुआ। यहां पर पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानें सड़क पर आ गिरी। गनीमत ये रही कि जिस समय लैंडस्लाइड हुआ उस समय कोई गाड़ी या व्यक्ति इसकी चपेट में नहीं आए।
लैंडस्लाइड के कारण शिमला-मटौर नेशनल हाईवे फोरलेन की कांगड़ा से रानीताल तरफ की लेन बंद हो गई। इससे कांगड़ा से रानीताल की तरफ वाहनों की आवाजाही अवरूद्ध हो गई और लंबा जाम लग गया। एक लेन बंद होने के बाद रानीताल से कांगड़ा की तरफ चलने वाली लेन से दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही शुरू की।
हालांकि, प्रशासन व मशीनरी मौके पर पहुंच गए और लेन को साफ करने का कार्य शुरू किया गया। जेसीबी आदि की सहायता से सड़क पर गिरे हुए पत्थरों और मलबे को हटाया गया। फिलहाल मार्ग को एक तरफा यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। हालांकि इस मार्ग पर खतरा अभी भी कम नहीं हुआ है। यात्री ध्यानपूर्वक सफर करें।