ऋषि महाजन/नूरपुर। नूरपुर उपमंडल सहित पूरे कांगड़ा जिला में तूफान ने तबाही मचाई है। पेड़ गिरने आदि की घटनाएं हुई हैं। बुधवार रात करीब 9 बजे अचानक आए तूफान के चलते कई जगहों पर बत्ती गुल हो गई।
पेड़ गिरने से तारें आदि टूट गई। वहीं खंबों को भी नुकसान पहुंचा। बिजली बोर्ड कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बिजली व्यवस्था दुरुस्त की। नूरपुर उपमंडल में तूफान से 5 कच्चे मकान, एक किचन और 13 गौशालाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं। करीब सवा दो लाख रुपए का नुकसान हुआ है।
तूफान के चलते नसीब सिंह पुत्र राम दास निवासी धंधों, सुनील कुमार पुत्र कंस राज निवासी टुंड, सावित्री देवी पत्नी लाल चंद निवासी पक्का टिआला, भानू प्रताप पुत्र राजिंदर कुमार निवासी बरंडा और सुशील कुमार पुत्र प्रीतम दास निवासी छतरोली के कच्चे मकानों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। अंजू देवी पत्नी मोहिंदर सिंह निवासी चौकी का कीचन क्षतिग्रस्त हुआ है।
तूफान के चलते 13 गौशालाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं। इसमें फकीर सिंह पुत्र रण सिंह निवासी नागिनी, गोला राम निवासी कंसारी, मोहिंदर सिंह निवासी भरमोली, तूफेल मोहम्मद निवासी मेहता, देस राज निवासी डडवारा, जगतार सिंह निवासी डडवारा, साहिल शर्मा निवासी बारंडा, भूरि सिंह निवासी मेहता, गोरखू राम निवासी डडवारा, विजय कुमार निवासी भाटी, संबर सिंह निवासी भेलटा, कमलजीत सिंह निवासी छतरोली और शाम लाल निवासी मेहता की गौशाला क्षतिग्रस्त हुई है।