सुभाष चौहान/ज्वालाजी। कांगड़ा जिला के ज्वालाजी क्षेत्र की रविंदर नाथ टैगोर पब्लिक उच्च पाठशाला रैंखा का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। स्कूल के सभी विद्यार्थी फर्स्ट पोजीशन से पास हुए हैं। सभी विद्यार्थियों के 600 से ऊपर अंक हैं, जोकि विद्यालय के लिए अत्यंत प्रसन्नता की बात है।
यह सब विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और माता-पिता के सहयोग के कारण कारण संभव हो पाया है। इस परीक्षा में वैभव ने 94 .15 फीसदी अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया। अनन्या शर्मा 90.86 फीसदी अंक लेकर दूसरे स्थान पर रही तथा रोहित शर्मा 90.28 प्रतिशत अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे।
स्कूल की मुख्याध्यापिका अनिता कुमारी ने सभी विधार्थियो को बधाई दी तथा अध्यापकों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने सभी के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की और भविष्य में और ज्यादा मेहनत करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कठिन परिश्रम और लगन कभी भी बेकार नहीं जाते।