ज्वालाजी। रविंदर नाथ टैगोर पब्लिक उच्च पाठशाला रैंखा में मदर्स डे मनाया गया। इस दौरान स्कूल में कार्ड मेकिंग, कविता वाचन, डांस, रोल प्ले और अन्य कई गतिविधियों का आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता में सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस अवसर पर स्कूल का संपूर्ण स्टाफ उपस्थित रहा। स्कूल गतिविधि प्रभारी इंद्रप्रीत तीनों सदन प्रभारी हिमानी, कृतिका और अर्चना के मिले-जुले प्रयासों से कार्यक्रम सफल रहा। 
स्कूल की मुख्याध्यापिका अनिता कुमारी ने सभी को मदर्स डे की एडवांस में बधाई दी और मदर्स डे पर एक मनमोहक गाना प्रस्तुत किया तथा सभी छात्रों को संबोधित किया।
उन्होंने सभी छात्रों को विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया तथा अध्यापकों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने सभी के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की।