Breaking News

  • हमीरपुर के SP बलवीर सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा सम्मान : देश के TOP-25 एसपी में शामिल
  • हिमाचल में सरकारी नौकरी : HPPSC ने कृषि विकास अधिकारी के पदों पर निकाली भर्ती
  • हिमाचल में भारी से बहुत भारी और भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी-डिटेल में जानें
  • देहरा के दरकाटा के नितिन कुमार की करें मदद, गंभीर किडनी बीमारी से हैं पीड़ित
  • HPRCA : साइकोलॉजी शिक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, 68 उम्मीदवार चयनित
  • मैक्लोडगंज : विदेशी नागरिकों के C-Form न भरने पर गेस्ट हाउस और होमस्टे के खिलाफ FIR
  • कांगड़ा : सुदहेड़ खास में पुलिस ने रोकी ऑल्टो कार, 5.92 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार
  • ऑटो कंपोनेंट निर्माता प्रतिष्ठित कंपनी में अप्रेंटिसशिप का मौका, ITI मंडी में 25 सितंबर को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव
  • बड़सर में फ्लोर स्टाफ के 100 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, नालागढ़ की कंपनी में भरे जाएंगे पद
  • हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 233 पदों पर शुरू की भर्ती, 16 अक्टूबर तक करें आवेदन

विदेश में नौकरी का सुनहरा अवसर : 16 मई तक बद्दी, बिलासपुर, सुंदरनगर में होंगे इंटरव्यू

ewn24 news choice of himachal 13 May,2026 10:11 am


    45,000 से 3,00,000 रुपए प्रतिमाह वेतन 


    शिमला। इवान सिक्योरिटी फंक्शंस प्राइवेट लिमिटेड, शिमला पुरुष अभ्यर्थियों के लिए विदेश में नौकरी का शानदार अवसर लेकर आई है। 


    हिमाचल में इस माह अब तक सामान्य से 34 फीसदी अधिक बारिश, जानें मौसम अपडेट 


    कंपनी संयुक्त अरब अमीरात (दुबई) और जर्मनी के लिए इलेक्ट्रीशियन 50, प्लंबर 30, डक्टमैन 10, कंस्ट्रक्शन हेल्पर्स 60, आईटीआई ट्रेड्स ऑल राउंडर मिस्त्री 20, स्टील फिक्सर 40, सिक्योरिटी गार्ड 50 (दुबई के लिए) तथा जीएनएम 60, एयरक्राफ्ट क्लीनर 30, हेवी व्हीकल ड्राइवर 20, जीसी लाइसेंस ड्राइवर 20, टैक्सी ड्राइवर 30, बाइक राइडर डिलीवरी बॉय 40, बीएससी नर्सिंग 60 और इलेक्ट्रीशियन 50 (12वीं, स्नातक पास एवं अन्य योग्यताएं) पदों पर भर्ती करने जा रही है। 

    जर्मनी के लिए इन पदों की भर्ती लर्न विद अर्न कार्यक्रम के तहत की जाएगी, जिसमें पुरुष एवं महिला दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी सीनियर रिक्रूटमेंट ऑफिसर किरण ठाकुर द्वारा जारी की गई।


    नूरपुर नगर परिषद चुनाव, शरारती तत्वों की गुंडागर्दी, गाड़ियों के शीशे तोड़े, पोस्टर फाड़े 


    इच्छुक अभ्यर्थी 12 मई को इवान सिक्योरिटी फंक्शंस प्राइवेट लिमिटेड ब्रांच ऑफिस बद्दी, एससीओ 357 ए, मोतिया प्लाजा, बद्दी जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश, 13 एवं 14 मई को इवान सिक्योरिटी फंक्शंस प्राइवेट लिमिटेड ट्रेनिंग सेंटर, बामटा चौक, बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) तथा 15 एवं 16 मई को एसएफसी इंटरनेशनल सेंटर, ग्रामीण बैंक के पास, पुग, सुंदरनगर, जिला मंडी, हिमाचल प्रदेश में आयोजित कैंपस साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। 

    साक्षात्कार का समय सुबह 10:30 बजे से शाम 3:00 बजे तक रहेगा। अभ्यर्थी अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित हों। आवश्यक दस्तावेजों में आधार कार्ड की प्रति, शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र (10वीं, 12वीं, डिप्लोमा या आईटीआई), अनुभव प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो), पासपोर्ट की मूल प्रति एवं छायाप्रति तथा दो पासपोर्ट आकार फोटो शामिल हैं। कैंडिडेट अपने साथ मूल दस्तावेज भी लेकर आएं, दस्तावेज सत्यापन के पश्चात ही अभ्यर्थी साक्षात्कार में भाग ले सकेंगे। शैक्षणिक योग्यता दसवीं, बारहवीं, डिप्लोमा, आईटीआई या उससे अधिक निर्धारित की गई है। आयु सीमा 21 वर्ष से 40 वर्ष रखी गई है। 

    सिक्योरिटी गार्ड पद के लिए लंबाई 5 फुट 9 इंच तथा वजन 60 किलोग्राम अनिवार्य है एवं उम्मीदवार के शरीर पर किसी भी प्रकार का दृश्य टैटू नहीं होना चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को 45,000 से 3,00,000 रुपए प्रति माह वेतन प्रदान किया जाएगा। 

    साथ ही कंपनी की ओर से मेडिकल, रहने की सुविधा, परिवहन तथा बीमा सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। जो उम्मीदवार साक्षात्कार में उत्तीर्ण होंगे, उन्हें मौके पर ही नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा तथा विस्तृत जानकारी चयन पत्र में दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए 9418217918, 8221862918, 6230990813 पर संपर्क करें। 


    HPRCA ने एसए का फाइनल रिजल्ट किया घोषित,  इन उम्मीदवारों का हुआ चयन 



    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाएं अपने फोन पर, जुड़े WhatsApp ग्रुप के साथ 














Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather