कांगड़ा। जिला कांगड़ा पुलिस ने चार किलो 40 ग्राम चरस के मामले में दो मुख्य तस्करों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।
जानकारी के अनुसार, 27 अप्रैल 2026 को जिला कांगड़ा पुलिस की विशेष टीम द्वारा गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर आल्टो K-10 कार नम्बरHP01AA-0965 में गोपाल पुत्र राजेन्द्र कुमार, निवासी गांव खून्न, तहसील आनी, जिला कुल्लू, उम्र 24 वर्ष तथा सुरेन्द्र कुमार पुत्र स्व. धनी राम, निवासी गांव डगूट, डाकघर जौऊ, तहसील आनी, जिला कुल्लू, उम्र 37 वर्ष के कब्जे से चार किलो 40 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता प्राप्त की थी।
उपरोक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना पंचरूखी में अभियोग संख्या 36/26 दिनाँक27.04.2026 अन्तर्गत धारा 20,29 एन डी पी एस एक्ट पंजीकृत पंजीकृत करके इन्हें मौका पर गिरफ्तार किया गया था ।
गहन जांच व तकनीकी विश्लेषण से प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस को यह महत्वपूर्ण सुराग मिला कि उक्त आरोपियों ने बरामद की गई चरस को तहसील पालमपुर (घार) निवासी मुख्य तस्कर कमलजीत सिंह उर्फ काकू व उसके सहयोगी संगम शर्मा उर्फ गोलू को उपलब्ध करवानी थी।
इसके उपरांत तुरन्त उक्त दोनों मुख्य चरस तस्करों को पकड़ने के लिए थाना पंचरूखी से विशेष गुप्त टीम का गठन करके हर सम्भव जगहों पर दबिश दी गई।
कड़ी मेहनत व लगातार दबिश परिणामस्वरूप मात्र 18 घण्टों के भीतर मुख्य तस्करों कमलजीत सिंह उर्फ काकू पुत्र राम सिंह, निवासी ग्राम एवं डाकघर घर, तहसील पालमपुर, जिला कांगड़ा उम्र 39 साल व संगम शर्मा उर्फ गोलू पुत्र कुलदीप शर्मा, निवासी गांव सिम्बल खोला, डाकघर टिक्कर, तहसील पालमपुर, जिला कांगड़ा उम्र 26 साल को दिनाँक 28 अप्रैल 2026 को ध्रमण से गिरफ्तार कर लिया गया है ।
कांगड़ा पुलिस निरन्तर नशा माफिया के नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में कार्य कर रही है । हमारी प्राथमिकता नशे की जड़ों तक पहुँचकर उसके स्रोतों को समाप्त करना है । आमजन से अपील है कि नशे के सौदागरों की सूचना तुरंत पुलिस को दें - आपकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी ।