शिमला। हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में पालमपुर, रामपुर, सराहन, रोहड़ू, बिलासपुर, बरठीं, बीबीएमबी, गोहर, पंडोह और धर्मशाला में बारिश दर्ज की गई है। शिमला, जुब्बड़हट्टी, कांगड़ा, सुंदरनगर और भुंतर में तड़ित/गर्जना रिकॉर्ड की गई है।
वहीं, बिलासपुर में 44 किलोमीटर प्रति घंटा, सियोबाग में 41 किलोमीटर प्रति घंटा और सुंदरनगर में 33 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चली हैं। धर्मशाला में ओलावृष्टि रिकॉर्ड की गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की 3 मई, 2026 की अपडेट के अनुसार 4 मई को कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में ऑरेंज अलर्ट है। यहां एक दो स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ आंधी, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा से 60 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।
ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा में येलो अलर्ट है। 5 मई को मंडी और शिमला में ऑरेंज अलर्ट है। किन्नौर और लाहौल स्पीति को छोड़कर बाकी जिलों में येलो अलर्ट है। 6 मई को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में येलो अलर्ट है। 7 मई को कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में येलो अलर्ट है।
अपडेट के अनुसार 4 मई को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 5 मई को कई स्थानों और 6 व 7 मई को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 8 और 9 मई को राज्य के कुछ अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश का अनुमान है।