रेखा चंदेल/झंडूता। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला का कृष्णा हॉस्पिटल झंडूता लोगों को घर द्वार पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवा रहा है। अस्पताल में लोगों को हर प्रकार की सुविधा दी जा रही है।
कृष्णा हॉस्पिटल झंडूता अस्पताल के एमडी डॉक्टर राकेश कुमार ने बताया कि हॉस्पिटल में अब हर शनिवार को आंखों के डॉक्टर उपलब्ध होंगे।
आंखों की जितनी भी बीमारियां होती हैं, उनका निरीक्षण हॉस्पिटल में किया जाएगा। आंखों का चेकअप, नजर का चश्मा व अन्य आंखों से संबंधित जो भी लोगों को परेशानी होगी उससे निजात मिलेगी। साथ ही यहां पर अल्ट्रासाउंड भी किए जाते हैं।
चौथे, पांचवें माह में लेवल 2 अल्ट्रासाउंड होता है, उसी के चार्ज गर्भवती महिलाओं से लिए जाते हैं। किसी प्रकार की जानकारी के लिए फोन नंबर 98166-64529, 93175-11366, 78074-64529 पर संपर्क किया जा सकता है।