कांगड़ा। जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना पालमपुर की टीम ने चिट्टे के साथ एक युवक को पकड़ा है।
जानकारी के अनुसार, 10 दिसंबर 2025 को नशा माफिया के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाते हुए पुलिस थाना पालमपुर के अधीन बिंद्रावन में आयुर्वेदिक PHC के पास हरुण सैमुअल (उम्र 22 साल) पुत्र LT. सुनील कुमार निवासी वार्ड न0 8 गांव ठाकुरद्वारा, मारण्डा तह0 पालमपुर जिला कांगड़ा (हि0 प्र0) के कब्जे से 07.11 ग्राम चिट्टा बरामद करने में सफलता हासिल की है। हरुण सैमुअल एक अभ्यस्थ अपराधी हैं जिस पर और भी अभियोग दर्ज है ।
आरोपी के खिलाफ थाना पालमपुर में अभियोग संख्या 178/25 दिनांक 10-12-25 अधीन धारा 21 ND&PS Act पंजीकृत किया गया है। उपरोक्त अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है । भविष्य में भी नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ जिला कांगड़ा पुलिस का अभियान जारी रहेगा ।