शिमला। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 15 मार्च के लिए तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
अपडेट के अनुसार कुल्लू, मंडी और शिमला में एक या दो जगहों पर ओलावृष्टि, तड़ित के साथ गर्जन, तेज हवा (40-50 किमी प्रति घंटा की गति) चलने की संभावना को लेकर ऑरेंज अलर्ट है।
वहीं, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, सोलन और सिरमौर में येलो अलर्ट है। 16 मार्च के लिए चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला के लिए येलो अलर्ट है।
18 मार्च को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला के लिए एक या दो जगहों पर तड़ित के साथ गर्जन, तेज हवा (40-50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की गति) से चलने की संभावना है।
14 और 17 मार्च 2026 को राज्य के कुछ अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश/बर्फबारी की संभावना है। 20 मार्च 2026 को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी की संभावना है।
15, 16, 18 और 19 मार्च 2026 को राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी की संभावना है।