धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा सितंबर 2025 में संचालित आठवीं, दसवीं तथा जमा दो (राज्य मुक्त विद्यालय) की परीक्षाओं के लिए जिन अभ्यर्थियों ने पुनर्मूल्यांकन एवं पुनर्निरीक्षण हेतु आवेदन किया था, उनका परिणाम आज घोषित कर दिया गया।
संबंधित अभ्यर्थी अपना पुनर्मूल्यांकन / पुनर्निरीक्षण का परिणाम हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट Himachal Pradesh Board of School Education www.hpbose.org
पर जाकर देख सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि यदि किसी अभ्यर्थी को इस संबंध में अधिक जानकारी की आवश्यकता हो तो वे बोर्ड कार्यालय की संबंधित शाखाओं से संपर्क कर सकते हैं।
पुनर्मूल्यांकन से संबंधित जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01892-242158 तथा पुनर्निरीक्षण से संबंधित जानकारी के लिए 01892-242122 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बोर्ड द्वारा विद्यार्थियों की सुविधा के लिए परीक्षा परिणाम से संबंधित सभी जानकारी समय पर उपलब्ध करवाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।