लंज। कांगड़ा जिला के लंज क्षेत्र की भटेहड़ पंचायत के लालपुर गांव के सपूत नायब सूबेदार विक्रांत कौंडल सेना में 26 साल सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए।
वह रामगढ़ रांची झारखंड से सेवानिवृत्त हुए हैं। सेवानिवृत्त होने के बाद जब वह अपने गांव लालपुर पहुंचे तो परिजनों और गांववासियों ने ढोल नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया।
विक्रांत कौंडल 20 साल की उम्र में सीएचएम रेजीमेंट पंजाब बटालियन में 1999 में भर्ती हुए थे। उनकी पहली पोस्टिंग डगशाई सोलन हिमाचल प्रदेश में हुई थी। यहीं से उनकी देश की सेवा करने का सफर शुरू हुआ। 26 साल सेवाएं देने के बाद नायब सूबेदार विक्रांत कौंडल सेवानिवृत्त हुए।