शिमला। युवाओं के लिए विदेश में नौकरी करने के सपने को पूरा करने का सुनहरा अवसर है। इवान सिक्योरिटी फंक्शंस प्राइवेट लिमिटेड, शिमला पुरुष अभ्यर्थियों के लिए विदेश में नौकरी का शानदार अवसर लेकर आई है। कंपनी संयुक्त अरब अमीरात के दुबई-शारजाह में टैक्सी ड्राइवर के 50, बाइक राइडर फूड डिलीवरी के 50 और सिक्योरिटी गार्ड के 50 पदों पर भर्ती करने जा रही है। इसमें पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता दसवीं, बारहवीं, या उससे अधिक निर्धारित की गई है। आयु सीमा 23 वर्ष से 45 वर्ष रखी गई है। यह जानकारी सीनियर रिक्रूटमेंट मोनिका शर्मा द्वारा जारी की गई। इच्छुक अभ्यर्थी 15 जून को इवान सिक्योरिटी फंक्शंस प्राइवेट लिमिटेड ट्रेनिंग सेंटर, बामटा चौक, बिलासपुर हिमाचल प्रदेश, 16 जून को इवान सिक्योरिटी फंक्शंस प्राइवेट लिमिटेड ब्रांच ऑफिस बद्दी, एससीओ 357 ए, मोतिया प्लाजा, बद्दी जिला सोलन में आयोजित कैंपस साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
साक्षात्कार का समय सुबह 10:30 बजे से शाम 3 बजे तक रहेगा। अभ्यर्थी अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित हों। आवश्यक दस्तावेजों में आधार कार्ड की प्रति, शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र यानी 10वीं, 12वीं सर्टिफिकेट, ड्राइविंग लाइसेंस, अनुभव प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो), पासपोर्ट की मूल प्रति एवं छायाप्रति तथा दो पासपोर्ट आकार फोटो शामिल हैं।
कैंडिडेट अपने साथ मूल दस्तावेज भी लेकर आएं, दस्तावेज सत्यापन के पश्चात ही अभ्यर्थी साक्षात्कार में भाग ले सकेंगे। सिक्योरिटी गार्ड पद के लिए लंबाई 5 फुट 9 इंच तथा वजन 60 किलोग्राम अनिवार्य है एवं उम्मीदवार के शरीर पर किसी भी प्रकार का दृश्य टैटू नहीं होना चाहिए।
चयनित उम्मीदवारों को 45,000 से 1,50,000 प्रति माह वेतन प्रदान किया जाएगा। साथ ही कंपनी की ओर से मेडिकल, रहने की सुविधा, परिवहन तथा बीमा सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। जो उम्मीदवार साक्षात्कार में उत्तीर्ण होंगे, उन्हें मौके पर ही नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा तथा विस्तृत जानकारी चयन पत्र में दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए 9418217918, 8221862918 नंबर पर संपर्क करें।