शिमला। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य पात्रता परीक्षा-2026 (SET-2026) की अस्थाई उत्तर कुंजी जारी कर दी है। सेट की परीक्षा हिमाचल प्रदेश के 10 जिलों में विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 7 जून 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद 9 जून को आयोग ने पेपर 1 और 2 की अस्थाई उत्तर कुंजी जारी कर दी है।
अस्थाई उत्तर कुंजी में दिए उत्तर को लेकर अगर किसी अभ्यर्थी को कोई आपत्ति होगी तो वे 10 जून 2026 से 14 जून 2026 तक आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। प्रोविजनल आंसर की (अस्थायी उत्तर कुंजी) को चुनौती देने वाले उम्मीदवार को हर पेपर के लिए, हर सवाल के हिसाब से 100 (केवल एक सौ रुपये) की नॉन-रिफंडेबल फीस देनी होगी।
यह फीस सिर्फ ऑनलाइन मोड से ही जमा की जा सकेगी और इसके लिए लिंक ऑब्जेक्शन (आपत्ति) फाइनल सबमिट करने से पहले दिखाई देगा। ऑब्जेक्शन दर्ज करने या फीस जमा करने का कोई दूसरा तरीका स्वीकार नहीं किया जाएगा।
ज़रूरी फीस जमा किए बिना की गई आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए उम्मीदवार टेलीफोन नंबर 0177-2629738, 2624313 और टोल-फ्री नंबर 1800-180-8004 पर संपर्क कर सकते हैं।