शिमला। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के दोपहर बाद 3 बजे के नाउकास्ट Nowcastके अनुसार शाम 6 बजे तक चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ एक-दो बार तेज बारिश और मध्यम दर्जे की आंधी-तूफान की संभावना है, जिसमें ओलावृष्टि, बिजली कड़कने और तेज हवाएं (30-40 किमी/घंटा) भी चल सकती हैं। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है।
वहीं, किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों में और चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और शिमला जिलों के ऊंचे इलाकों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है। हमीरपुर, सोलन और सिरमौर जिलों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।