ऋषि महाजन/नूरपुर। पुलिस जिला नूरपुर ने चरस और चिट्टा के खिलाफ अभियान को लगातार जारी रखते हुए एक और बड़ी सफलता हासिल की है।
पुलिस थाना जवाली की टीम ने एक किलो 20 ग्राम चरस के साथ एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में पुरुष जवाली और महिला लुधियाना, पंजाब की निवासी है।
जनाकारी के अनुसार, 23 जनवरी 2026 को नशा माफिया के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाते हुए पुलिस थाना जवाली के अधीन मुकाम हरसर बस स्टाप के पास बने रेन शैल्टर में गश्त के दौरान महिला और पुरुष को तलाशी के लिए रोका।
पुलिस ने तलाशी के दौरान पवन कुमार पुत्र कुलदीप कुमार निवासी गांव हरसर तह0 जवाली जिला कांगड़ा हिप्र और राखी पत्नी अशोक निवासी हाऊस नंबर 11, वार्ड नंबर 01 सपेरा बस्ती, दोराहा लुधियाना पंजाब के कब्जे से 01 किलो 20 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल की है।
उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना जवाली में अभियोग अधीन धारा 20, 29-61-85 ND&PS ACT पंजीकृत किया गया है। उपरोक्त अभियोग में आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार करके आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है ।
इस अभियोग की जांच के दौरान यह पाया गया है कि आरोपी पवन कुमार शातिर व अभ्यस्थ अपराधी है जिस पर पहले भी पुलिस थाना जवाली में ND&PS ACT के अधीन 01 अभियोग व आबकारी अधिनियम के तहत 11 अभियोग पंजीकृत हैं ।
भविष्य में भी जिला पुलिस नूरपुर का नशे के खिलाफ अभियान जारी रहेगा । जिला पुलिस नूरपुर जनता से अपील करती है कि नशे के खिलाफ लड़ाई में पुलिस का साथ दें और अपने क्षेत्र को नशामुक्त बनाने में सहयोग करें ।