रेखा चंदेल/झंडूता। नॉप्स पब्लिक स्कूल घुमारवीं में 11वीं कक्षा के छात्रों ने 12वीं के छात्रों के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की प्रधानाचार्य नीलम शर्मा को उपस्थिति में दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके बाद 11वीं के छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं।
योग्यता के आधार पर निकिता को मिस पर्सनेलिटी और समीर चौहान को मिस्टर पर्सनेलिटी चुना गया। गौरव शर्मा मिस्टर फेयरवेल और गौरी शर्मा मिस फेयरवेल रहीं। चयनित छात्रों ने विद्यालय परिवार का आभार जताते हुए अपने अनुभव साझा किए। प्रधानाचार्य नीलम शर्मा ने छात्रों को अनुशासन और परिश्रम का महत्व बताते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।