हरिपुर। देहरा विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भटोली फकोरियां में राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में सेवानिवृत प्रिंसिपल सुदर्शन शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
इसमें स्कूली छात्रों द्वारा विज्ञान और गणित विषय पर निर्मित मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई। मुख्यातिथि सेवानिवृत प्रिंसिपल सुदर्शन शर्मा ने छात्रों द्वारा निर्मित मॉडलों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। साथ ही छात्रों के प्रयास की सराहना की।
मुख्यातिथि व स्कूल प्रधानाचार्य कविता कुमारी ने छात्रों को इस प्रकार की गतिविधियों में बढ़ चढ कर भाग लेने को प्रेरित किया तथा छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। इस मौके स्कूल स्टाफ भी मौजूद रहे।