रेखा चंदेल/घुमारवीं। उपमंडल घुमारवीं के ग्लासी में महादेव क्रिकेट क्लब ग्लासीं के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब हॉर्सेज इलेवन ने अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में हॉर्सेज इलेवन ने राइजिंग स्टार की टीम को पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहाए जिसमें दोनों टीमों के खिलाडिय़ों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। प्रतियोगिता में राहुल वशिष्ठ को मैन ऑफ द सीरीज तथा राहुल शर्मा को बेस्ट हिटर के खिताब से नवाजा गया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
इस अवसर पर उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाडिय़ों को ट्रॉफी व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विजेता टीम हार्सेज इलेवन को 11 हजार रुपये व ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम राइजिंग स्टार को 7 हजार रुपये व ट्रॉफी प्रदान की गई। इसके अलावा खिलाडिय़ों को मोमैंटो देकर सम्मानित किया गया।
मुख्यातिथि ने विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाडिय़ों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा अन्य टीमों के खिलाडिय़ों को आगे बढऩे के लिए कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया। आयोजकों ने जानकारी देते हुए बताया कि इस क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 32 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाडिय़ों ने खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कई मुकाबले अंतिम ओवर तक रोमांचक बने रहे, जिससे दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि राजेंद्र गर्ग ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और लक्ष्य के प्रति समर्पण की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेलों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेलों से न केवल शारीरिक और मानसिक विकास होता है, बल्कि समाज को भी सकारात्मक दिशा मिलती है।
पूर्व मंत्री ने सफल आयोजन के लिए महादेव क्रिकेट क्लब ग्लासीं सहित समस्त आयोजक टीम को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को आगे बढऩे का मंच मिलता है। इस मौके पर राजेश शर्मा, विजय पाठक, राहुल वशिष्ठ, कामेश, विजय कुमार व अजय शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।