Breaking News

  • सेब के ख़रीद मूल्य में एक रुपये बढ़ोतरी, सीएम सुक्खू ने की घोषणा, एक दिसंबर से बढ़ेगा दूध का समर्थन मूल्य
  • असाधारण वीरता : आसमान में रची गई साजिश को कैप्टन स्मित ने किया नाकाम, 174 यात्रियों की बचाई जान
  • गुलेर चौक पर नाके के दौरान पकड़ा सरकारी डिपो का आटा, बोलेरो पिकअप से 22 बोरियां बरामद
  • भटोली फकोरियां में होगा वॉलीबॉल टूर्नामेंट, विजेता टीम को मिलेंगे 21 हजार रुपए
  • सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती : शाहपुर, ज्वालाजी, नगरोटा बगवां, नूरपुर, इन्दौरा और पालमपुर में इंटरव्यू
  • भोरंज में सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर और HR के 100 से ज्यादा पदों पर भर्ती, साक्षात्कार 7 को
  • कांगड़ा व शाहपुर उपमंडल में भरे जाएंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के 15 पद, करें आवेदन
  • नशे के सौदागरों की अब खैर नहीं : नूरपुर पुलिस ने जब्त की दलवीरो और उसके परिवार की कोठियां और गाड़ी
  • हिमाचल की राजनीति के धुरंधर और पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया नहीं रहे, 87 वर्ष की आयु में निधन
  • एशियाई खेल-2026 : हिमाचल के पदक विजेताओं के लिए 5.33 करोड़ के नकद पुरस्कारों की घोषणा

HPRCA : ड्राइंग टीचर भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, देखें यहां

ewn24 news choice of himachal 10 Sep,2026 3:57 pm


    हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने स्कूल शिक्षा विभाग में ड्राइंग टीचर के 118 पदों को पोस्ट कोड-26022 के अंतर्गत फिक्स मानदेय के आधार पर भरने के लिए आयोजित कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट (सीबीटी) का परिणाम घोषित कर दिया है। यह परीक्षा परिणाम आयोग की वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है।

    आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि ड्राइंग टीचर के 118 पदों के लिए 2349 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 1976 उम्मीदवारों ने सीबीटी परीक्षा दी थी। इस परीक्षा में उत्तीर्ण 294 उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जा रहा है जोकि 21 सितंबर को सुबह 10 बजे से आयोग के परिसर में आरंभ होगी।

    इसकी सूचना उम्मीदवारों को उनकी ईमेल आईडी पर दी जाएगी। उन्हें अलग से बुलावा पत्र नहीं भेजे जाएंगे। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय इन उम्मीदवारों को अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, इनकी सेल्फ अटेस्टड फोटो प्रतियों के दो-दो सैट, आवेदन पत्र की डाउनलोडड कॉपी और आईडी प्रूफ इत्यादि साथ लाने होंगे।

    सचिव ने बताया कि अगर कोई उम्मीदवार निर्धारित तिथि को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित नहीं होता है तो उसे कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा।


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather