हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने इंग्लिश टीचर और गणित शिक्षक के 624 पदों पर भर्ती निकाली है। जारी विज्ञापन के अनुसार इंग्लिश टीचर पोस्ट कोड 26002 के 312 और गणित टीचर पोस्ट कोड 26003 के 312 पदों पर भर्ती होगी। इन पदों के लिए 31 जनवरी 2026 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 21 फरवरी 2026 है। पद स्कूल एजुकेशन में भरे जाएंगे।
अंग्रेजी टीचर के लिए शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो M.A. इंग्लिश के साथ ग्रेजुएशन में 50 फीसदी मार्क्स और B.Ed. (B.A. B.Ed./B.Com. B.Ed./B.Sc. B.Ed. वाले एलिजिबल होंगे) में इंग्लिश को कंपल्सरी सब्जेक्ट के तौर पर पढ़ाया हो।
एप्लीकेंट ने ग्रेजुएशन (B.Ed. सहित) में कम से कम 50 फीसदी अंक और ग्रेजुएशन लेवल पर इंग्लिश में 55 फीसदी मार्क्स हासिल किए हों। SC/ST/OBC कैंडिडेट्स के ग्रेजुएशन में कम से कम 45 फीसदी मार्क्स (और B.Ed. में 45 फीसदी मार्क्स) और ग्रेजुएशन लेवल पर इंग्लिश में 50 फीसदी मार्क्स होने चाहिए।
गणित टीचर के लिए M.A/M.Sc. मैथमेटिक्स में ग्रेजुएशन में 50 फीसदी अंकों के साथ B.Ed और B.Ed (B.A-B.Ed B.Com-B.Ed B.Sc-B.Ed योग्य होंगे) में मैथमेटिक्स को अनिवार्य विषय के रूप में पढ़ाना। आवेदक ने ग्रेजुएशन (B.Ed सहित) में न्यूनतम 50% अंकों के साथ और ग्रेजुएशन स्तर पर मैथमेटिक्स विषय में 55% अंक प्राप्त किए हों। SC/ST/OBC उम्मीदवारों के ग्रेजुएशन में कम से कम 45 फीसदी अंक होने चाहिए और ग्रेजुएशन स्तर पर मैथमेटिक्स में 50 फीसदी अंक होने चाहिए।
चयन प्रक्रिया की बात करें तो डेढ़ घंटे की अवधि का 120 अंकों का कंप्यूटर आधारित टेस्ट/लिखित स्क्रीनिंग टेस्ट या जैसा आयोग तय करे होगा। सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को परीक्षा फीस के तौर पर 100/- और प्रोसेसिंग फीस के तौर पर 700 रुपए देने होंगे। अधिक जानकारी के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग की नोटिफिकेशन देखें।