शिमला। पढ़े-लिखे युवाओं के लिए जर्मनी में रोजगार का सुनहरा मौका है। भारत सरकार द्वारा संचालित विदेश में रोजगार योजना के अंतर्गत जर्मनी के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इस भर्ती अभियान के अंतर्गत GNM नर्सिंग, BSc नर्सिंग, फिजियोथेरेपी (Physiotherapy) एवं हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में कुल 200 पदों पर चयन किया जाएगा।
Ivaan Security Function Private Limited (भारत सरकार के साथ पंजीकृत एवं अधिकृत भर्ती सहयोगी) के माध्यम से इस भर्ती का आयोजन किया जा रहा है।
चयनित अभ्यर्थियों को 2600 यूरो से 3400 यूरो (करीब 2,85,158 रुपए से 3,73,000 रुपए) प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। ये इंटरव्यू एवं अभ्यर्थी की योग्यता के आधार पर निर्धारित होगा। यह नियुक्ति 2 वर्ष के अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) के अंतर्गत की जाएगी।
इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 फरवरी निर्धारित की गई है। 11 फरवरी को ऑनलाइन इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। इंटरव्यू में सफल अभ्यर्थियों को 16 फरवरी से जर्मन भाषा कक्षा जॉइन करना अनिवार्य होगा।
चयनित अभ्यर्थियों के लिए जर्मन भाषा प्रशिक्षण एवं भाषा परीक्षा पास करना अनिवार्य रहेगा, जो कि भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एवं पंजीकृत केंद्रों पर पूर्णतः निःशुल्क करवाई जाएगी।
यह पूरी भर्ती प्रक्रिया भारत सरकार द्वारा संचालित विदेश रोजगार कार्यक्रम के अंतर्गत की जा रही है, जिससे अभ्यर्थियों को सुरक्षित, पारदर्शी एवं विश्वसनीय रोजगार अवसर प्रदान किए जा सकें।
इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी आवेदन एवं अधिक जानकारी के लिए कंपनी के कार्यालय या शाखा कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी कंपनी की ई-मेल आईडी isf.hp918@gmail.com अथवा व्हाट्सऐप नंबरों 9418217918 या 8221862918 के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं।