Breaking News

  • मिशन हिमाचल के लिए BJP ने कसी कमर : 66 विधानसभा सीटों पर प्रभारियों की तैनाती, जानें आपके क्षेत्र से किसे मिली कमान
  • ग्रेजुएट, ITI और कंप्यूटर डिप्लोमा धारकों के लिए हमीरपुर में नौकरी का मौका : 20 हजार तक सैलरी
  • चंबा पुलिस का बड़ा एक्शन : तीसा में किलो 318 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
  • बीमा सखी व रूरल करियर एजेंट के भरे जा रहे पद, मंडी जिला में 25 नवंबर से इंटरव्यू
  • SJVN में बिना इंटरव्यू सीधी भर्ती : BTech, डिप्लोमा और ITI पास युवाओं को मौका
  • मंडी में रोजगार का मौका : सेल्स एंड मार्केटिंग के पदों पर भर्ती, 25000 रुपये प्रतिमाह वेतन
  • कांगड़ा : 12वीं और ITI पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका : लुधियाना की कंपनी में ऑपरेटर की भर्ती
  • 10वीं पास और फेल युवाओं के लिए सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर की नौकरी : बंगाणा और अंब में इंटरव्यू
  • HPU में बायोसाइंसेज विभाग में रिसर्च असिस्टेंट के पद पर भर्ती, इंटरव्यू 20 नवंबर को
  • नूरपुर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन : पुलिस चौकी के अंदर 20 हजार की रिश्वत लेते चौकी प्रभारी रंगे हाथ गिरफ्तार

ग्रेजुएट, ITI और कंप्यूटर डिप्लोमा धारकों के लिए हमीरपुर में नौकरी का मौका : 20 हजार तक सैलरी

ewn24 news choice of himachal 20 Nov,2026 7:32 pm


    हमीरपुर। सेल्स मैनेजर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, सेल्स टीडब्ल्यू, टेक्नीशियन, सर्विस मैकेनिक टीडब्ल्यू और कस्टमर केयर मैनेजर के पदों पर नौकरी का मौका है।

    महावीर मोटर्स सलासी में सेल्स मैनेजर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, सेल्स टीडब्ल्यू, टैक्निशियन, सर्विस मैकेनिक टीडब्ल्यू और कस्टमर केयर मैनेजर के कुल 10 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए 27 नवंबर को सुबह साढ़े दस बजे जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे।  

    जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि सेल्स मैनेजर और सेल्स एग्जीक्यूटिव के लिए 18 से 40 वर्ष तक के स्नातक पुरुष उम्मीदवार पात्र होंगे। टेक्नीशियन और सर्विस मैकेनिक के लिए उम्मीदवार मैकेनिकल ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा धारक होना चाहिए। 




    कस्टमर केयर मैनेजर के लिए कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा धारक 18 से 40 वर्ष तक के महिला एवं पुरुष उम्मीदवार पात्र होंगे। इन सभी पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को 12,500 रुपये से लेकर 20 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। 

    अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। 

    भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।


    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाएं अपने फोन पर, जुड़े WhatsApp ग्रुप के साथ 


    हिमाचल में JOBS, EXAMS या Result से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे WhatsApp ग्रुप के साथ


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather