शिमला। हिमाचल में 3 मार्च, 2025 को फिर भारी बारिश और बर्फबारी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के पूर्वानुमान के अनुसार अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश/बर्फबारी, बिजली चमकने के साथ तूफान की संभावना जताई गई है।
तीन मार्च को चंबा, कांगड़ा जिला के अलग-अलग स्थानों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी है। साथ ही बिजली चमकने के साथ तूफान की संभावना जताई गई है। लाहौल स्पीति में भारी बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी है। कुल्लू और मंडी में भारी बारिश/बर्फबारी, बिजली चमकने के साथ तूफान की संभावना को लेकर येलो अलर्ट जारी है।
अपडेट के अनुसार 01 और 02 मार्च 2025 को हिमाचल में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश/बर्फबारी की संभावना है। 04 मार्च 2025 को राज्य में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश/बर्फबारी की संभावना है। 05, 06 और 07 मार्च को राज्य में शुष्क मौसम की संभावना है।
2 मार्च तक न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। राज्य के कई हिस्सों में 02 मार्च तक अधिकतम तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है और उसके बाद अगले 2-3 दिनों तक 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।
3 मार्च 2025 को मैदानी क्षेत्रों/निचले पहाड़ी क्षेत्रों और मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर ठंडा दिन रहने की संभावना है।पिछले 24 घंटे में हिमाचल में अलग-अलग स्थानों पर हल्की तो कहीं कहीं भारी बारिश हुई है।
सुंदरनगर में घना कोहरा और मंडी में हल्का कोहरा छाया रहा। पालमपुर, सुंदरनगर, कांगड़ा, शिमला, जोत और भुंतर में बिजली के साथ तूफान देखा गया। ताबो, बिलासपुर और बरठीं में तेज हवाएं चलीं।