Breaking News

  • मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप और टैबलेट का करते ज्यादा प्रयोग तो Twenty-ट्वेंटी-Twenty का न भूलें
  • बेबी बॉस वैभव सूर्यवंशी का दोहा में तूफान : 28 गेंदों में शतक और 204 रनों की ऐतिहासिक पारी
  • कालाअंब की कंपनी में 50 हेल्पर पदों पर भर्ती का मौका : 25 नवंबर को नाहन में कैंपस इंटरव्यू
  • कालाअंब की कंपनी में 200 पदों पर बंपर भर्ती : आईटीआई पास युवाओं को 20800 रुपए तक वेतन का मौका
  • हिमाचल : घी और मक्खन के बाद अब दूध भी महंगा : मिल्कफेड ने चार रुपए बढ़ाए दाम, ये है नई कीमत
  • ITI, डिप्लोमा व ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका : BBMB नंगल में 343 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती
  • HPAS प्रीलिम्स 2026 परीक्षा का शेड्यूल जारी : ये होगी टाइमिंग और फेस ऑथेंटिकेशन के नए नियम
  • धर्मशाला के चीलगाड़ी में सड़क किनारे मिली युवती की अधजली बॉडी, 10 दिन पहले चंडीगढ़ से लौटी थी
  • हिमाचल पटवारी परीक्षा : श्री राज राजेश्वरी कॉलेज ऑफ एजुकेशन चौराव मनसूई की लोकशन अपडेट
  • HPRCA : असिस्टेंट स्टाफ नर्स भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, यहां देखें रिजल्ट

मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप और टैबलेट का करते ज्यादा प्रयोग तो Twenty-ट्वेंटी-Twenty का न भूलें

ewn24 news choice of himachal 25 Nov,2026 4:14 pm



    कांगड़ा। डिजिटल युग में मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप और टैबलेट आदि का प्रयोग लोगों के लिए जरूर बन गया है। अगर ऐसा कहें कि मजबूरी बन गया है तो भी गलत न होगा। इसके चलते लोगों का स्क्रीन टाइम बढ़ गया है। बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग रोजाना घंटों फोन, लैपटॉप और टेबलेट आदि का प्रयोग करते हैं। 

    कई बार स्क्रीन का अधिक प्रयोग आंखों पर प्रभाव डाल सकता है। इसके कारण आंखों में इरिटेशन, लालपन, जलन, सिरदर्द तो हो ही सकता है, साथ ही आप  स्लीप डिस्टरबेंस का भी शिकार हो सकते हैं।  आईवन विज़न सेंटर (Eyeone Vision Centre) कांगड़ा की मेडिकल डायरेक्टर और चीफ आई सर्जन डॉ. गीतांजलि सूद सरकेक का कहना है कि स्क्रीन टाइम बढ़ने से ज्यादा देखते हैं तो आंखों में इरिटेशन, लालपन होने लगता है। 

    कई बार आंखों में जलन महसूस होने लगती है। सिरदर्द भी होता है और बच्चों में कई बार स्क्रीन का ज्यादा यूज करने से नंबर बढ़ता रहता है। अगर स्क्रीन का रात को प्रयोग करते हैं तो स्लीप डिस्टरबेंस भी महसूस कर सकते हैं। 

    स्क्रीन को वर्तमान परवेश में इग्नोर नहीं कर सकते हैं। पर जब भी स्क्रीन पर काम करते हैं तो 20-20-20 रूल को जरूर फोलो करें। हर 20 मिनट के बाद 20 सेकेंड के लिए ब्रेक लें। क्योंकि जब हम स्क्रीन पास से देखते हैं तो हमारी मसल पर तनाव पड़ता है। ब्रेक लेंगे और दूर दखेंगे तो उन मसल को रिलेक्स मिलेगा। इससे आंखों को रेस्ट मिलता है। तीसरे 20 का मतलब है कि हर मिनट आपको आंखों को 20 मिनट जरूर झपकना (Blink) है। 

    अक्सर होता यह है कि स्क्रीन देखते वक्त हम आंखों को झपकना  (Blink) भूल जाते हैं, जिससे ड्राई नेस हो जाती है। इसलिए स्क्रीन पर काम करते हर मिनट आंखों को 20 बार जरूर झपकें। 


    वहीं, सोने से पहले कम से कम आधा घंटा पहले स्क्रीन का यूज करना बंद कर दें। यानी फोन, लैपटॉप, लेबलेट आदि का प्रयोग न करें। डॉ. गीतांजलि सूद सरकेक का कहना है कि स्क्रीन से ब्लू लाइट निकलती है वो हमारे ब्रेन में मेलाटोनिन केमिकल पर प्रभाव डालता है। 

    इससे स्लीप डिस्ट्रब हो सकती है। इसलिए सोने से कम से कम आधा घंटा पहले स्क्रीन को न देखें। बता दें कि मेलाटोनिन मस्तिष्क की पीनियल ग्रंथि द्वारा बनने वाला एक प्राकृतिक हार्मोन है, जो शरीर के सोने और जागने के चक्र (सर्कैडियन रिदम) को नियंत्रित करता है। अंधेरा होने पर इसका उत्पादन बढ़ता है और रोशनी में कम होता है।

    आईवन विज़न सेंटर (Eyeone Vision Centre) कांगड़ा की मेडिकल डायरेक्टर और चीफ आई सर्जन डॉ. गीतांजलि सूद सरकेक का कहना है कि अगर आप बहुत ज्यादा स्क्रीन का यूज कर रहे हैं और आपकी आंखों में बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है, सिरदर्द हो रहा है या बार-बार नंबर चेंज हो रहा तो आप आकर हमसे कभी भी परामर्श ले सकते हैं। 

    पता: HDFC बैंक के सामने, VPO- घुरकड़ी, मटौर-पालमपुर रोड, कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश)

    संपर्क सूत्र: 78070-33673, 98058-73673

    ईमेल: contact@eyeonecentre.com




Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather