कांगड़ा : कल सुबह तक बंद रहेगा पुहाड़ा ब्रिज, इस मार्ग से होगी गाड़ियों की आवाजाही
ewn24news choice of himachal 28 Sep,2023 5:53 pm
अत्यावश्यक मरम्मत कार्य के चलते किया गया है बंद
कांगड़ा। जिला कांगड़ा में शाहपुर उपमंडल के अंतर्गत पुहाड़ा ब्रिज के अत्यावश्यक मरम्मत कार्य के चलते यह मार्ग आज (28 सितंबर) रात 11 बजे से कल (29 सितंबर) प्रातः 5 बजे तक हर प्रकार के यातायात के लिए पूर्ण रूप से बंद रहेगा।
इस दौरान शाहपुर-रेहलू-चंबी मार्ग का उपयोग गाड़ियों की आवाजाही के लिए किया जाएगा। डीसी कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी है।