Breaking हिमाचल : दो DSP ट्रांसफर, 3 के तबादला आदेश बदले-विशाल वर्मा नूरपुर भेजे
ewn24news choice of himachal 27 Apr,2023 1:09 am
भूपिंद्र सिंह अब डीएसपी मुख्यालय चंबा होंगे
शिमला। हिमाचल की सुक्खू सरकार ने दो एचपीएस अधिकारियों को बदला है। वहीं, तीन के पुराने तबादला आदेश बदले हैं। इस बारे अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना में डीएसपी पांवटा साहिब सिरमौर रमाकांत ठाकुर को डीएसपी सलूणी लगाया गया है।
डीएसपी मुख्यालय के पद पर अंडर ट्रांसफर चल रहे अजय कुमार को डीएसपी दूसरी बटालियन सकोह कांगड़ा लगाया है। डीएसपी पांचवीं बटालियन बस्सी के पद पर अंडर ट्रांसफर चल रहे विशाल वर्मा को डीएसपी नूरपुर लगाया है।
सलूणी डीएसपी पद पर अंडर ट्रांसफर मानवेंद्र ठाकुर को डीएसपी पांवटा साहिब के पद पर तैनाती दी है। डीएसपी चौथी बटालियन जंगलबैरी हमीरपुर भूपिंद्र सिंह अब डीएसपी मुख्यालय चंबा होंगे।