हिमाचल मौसम अपडेट : कल से फिर बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी
ewn24news choice of himachal 04 Jun,2023 10:38 pm
सात जून से मैदानी क्षेत्रों में धूप खिलने की अनुमान
शिमला।हिमाचल में कल यानी 5 जून से फिर मौसम बिगड़ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की रविवार की अपडेट के अनुसार 5 और 6 जून को एक दो स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। अपडेट के अनुसार 4 जून को मैदानी क्षेत्रों में तो मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। पर मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है।
5 और 6 जून को मैदानी, मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम बिगड़ने का अनुमान है। 7 जून से मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम खराब बना रह सकता है।
पिछले 24 घंटे में सांगला में चार, सराहन में तीन और कल्पा में 2 मिलीमीटर बारिश हुई है। हिमाचल में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। वहीं, अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की है। औसत न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से कम हैं।
रविवार को केलांग का सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। शनिवार को मंडी का सबसे अधिक तापमान 34.9 डिग्री रहा है। ऊना का अधिकतम तापमान 34 डिग्री के आसपास रहा है।