Breaking News

  • सैन्य स्टेशनों पर पाकिस्तान ड्रोन और मिसाइल हमले को लेकर सेना की अपडेट-जानें
  • Breaking : ऊना जिला में पूर्ण ब्लैक आउट, 9 मई को बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान
  • देहरा पुलिस की अपील : रात को लाइट्स बंद कर सोएं, मेडिकल किट रखें तैयार
  • धर्मशाला स्टेडियम में रोका IPL मैच : लोगों का फूटा गुस्सा "पाकिस्तान मुर्दाबाद" के लगे नारे
  • Breaking : पंजाब बनाम दिल्ली IPL Match : धर्मशाला में रुकवाया मैच, खाली करवाया स्टेडियम
  • हिमाचल : न्यूनतम के बाद साधारण बस किराया भी बढ़ा, अधिसूचना जारी
  • फतेहपुर अस्पताल में डॉक्टरों की कमी पूरी, 7 नए चिकित्सकों ने किया ज्वाइन
  • हिमाचल : मई माह में अब तक सामान्य से 27 फीसदी अधिक बारिश, जानें मौसम अपडेट
  • उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भाखड़ा में भागवत कथा का किया श्रवण
  • ऑपरेशन सिंदूर राष्ट्र के लिए गर्व का क्षण-बोले मंत्री राजेश धर्माणी

चंबा जिला से मिला चौथा विधानसभा अध्यक्ष, भटियात से दूसरा-पढ़ें खबर

ewn24news choice of himachal 05 Jan,2023 6:50 pm

    1952 से 1956 तक जयवंत राम रह चुके हैं स्पीकर

    चंबा। हिमाचल में 14वीं विधानसभा का अध्यक्ष चंबा जिला के भटियात क्षेत्र के विधायक कुलदीप पठानिया को चुना गया है। कुलदीप पठानिया चंबा जिला से चौथे विधानसभा अध्यक्ष होंगे। साथ ही भटियात क्षेत्र से दूसरे स्पीकर होंगे। इसमें तीन कांग्रेस तो एक भाजपा से संबंधित नेता अध्यक्ष बने हैं। भटियात विधानसभा क्षेत्र से जयवंत राम 1952 से 1956 तक विधानसभा के अध्यक्ष रहे हैं।
    सुक्खू सरकार में चंबा जिला की प्रमोशन, कुलदीप पठानिया बने विस अध्यक्ष

    इसके बाद बनीखेत से कांग्रेस नेता देशराज महाजन ने 1963 से 1972 तक विधानसभा अध्यक्ष का दायित्व संभाला। 2007 में तत्कालीन भाजपा सरकार में भरमौर विधानसभा क्षेत्र से तुलसी राम को अध्यक्ष की कमान सौंपी थी। वह 2007 से 2012 तक विस अध्यक्ष रहे। अब कांग्रेस नेता कुलदीप पठानिया को अध्यक्ष बनाया गया है।

    बता दें कि आज सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद सबसे पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधानसभा अध्यक्ष पद पर कुलदीप पठानिया के चयन के लिए प्रस्ताव सदन में रखा। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रस्ताव का समर्थन किया।
    हिमाचल विधानसभा सत्र: जोश में भूले, दर्शकदीर्घा में नहीं बजा सकते ताली

    इसके बाद डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने प्रस्ताव प्रस्तुत किया तो हर्षवर्धन चौहान ने प्रस्ताव का समर्थन किया। फिर धनी राम शांडिल ने प्रस्ताव प्रस्तुत किया और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने उसका समर्थन किया। इसके बाद नए चुने गए विधानसभा अध्यक्ष को अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया गया।

    बता दें कि पूर्व जयराम सरकार में चंबा जिला से चुनकर आए विधायक हंस राज को डिप्टी स्पीकर बनाया गया था। हंस राज चुराह विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं। इस बार चंबा जिला को अध्यक्ष पद मिला है और कुलदीप पठानिया अध्यक्ष चुने गए हैं। कुलदीप सिंह पठानिया के राजनीतिक सफर की बात करें तो वह पांच बार भटियात विधानसभा क्षेत्र से जीतें हैं। इसमें तीन बार कांग्रेस तो 2 बार आजाद जीते हैं।
    हिमाचल में 6 जनवरी तक सताएगी शीतलहर, 7 से खराब हो सकता है मौसम

    उन्होंने 1985 में कांग्रेस की टिकट पर पहला चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी। 1990 में वह चुनाव हार गए। 1993 में कांग्रेस ने उन्हें टिकट नहीं दी और शिव कुमार को प्रत्याशी बनाया। कुलदीप पठानिया ने आजाद ताल ठोक दी। वह आजाद चुनाव जीत गए। 1998 में फिर कांग्रेस ने उन्हें प्रत्याशी बनाया और वह चुनाव हार गए। 2003 में कांग्रेस ने फिर शिव कुमार को चुनावी मैदान में उतारा और भाजपा ने किशोरी लाल को टिकट दी।

    कुलदीप पठानिया एक बार फिर कांग्रेस से बगावत कर गए और आजाद चुनावी मैदान में कूद गए। भाजपा में भी बगावत हुई और भूपेंद्र सिंह चौहान आजाद चुनावी मैदान में उतर गए। 2003 के चुनाव में भटियात विधानसभा क्षेत्र में मुकाबला आजाद प्रत्याशियों के बीच ही रहा और कुलदीप सिंह पठानिया ने बाजी मारी।
    हिमाचल विधानसभा : डिनोटिफाई मुद्दे पर हंगामा, विपक्ष ने किया वॉकआउट

    2007 में मुकाबला कुलदीप सिंह पठानिया और भूपेंद्र सिंह चौहान के बीच रहा। बस फर्क इतना था कि कुलदीप सिंह पठानिया कांग्रेस और भूपेंद्र सिंह चौहान भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़े। चुनाव में कुलदीप सिंह पठानिया ने जीत दर्ज की। 2012 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बिक्रम सिंह जरयाल को चुनावी मैदान में उतारा।

    कांग्रेस ने फिर कुलदीप पठानिया पर भरोसा जताया। पर कुलदीप पठानिया चुनाव जीत नहीं पाए। 2017 में भी कुलदीप पठानिया को बिक्रम सिंह जरयाल के हाथों हार का मुंह देखना पड़ा। 2022 के चुनाव में कुलदीप पठानिया ने एक बार फिर वापसी की और कांग्रेस की टिकट पर चुनाव जीते हैं। अब वह हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे।

    [embed]
    [/embed]
    इंश्योरेंस कंपनी का सर्वेयर और क्षेत्रीय प्रबंधक 5 लाख रिश्वत लेते धरे, मांगे थे 12 लाख


    पढ़ाई और करियर का प्रेशर कहीं आपके बच्चे से न करवा दे कुछ गलत


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather