Breaking News

  • कांगड़ा के इस बैंक में ड्राइवर और चपरासी के पदों पर भर्ती- आवेदन शुरू
  • निहरी : हाई स्टार बैहली का निराशजनक प्रदर्शन- पूरी टीम 20 रन पर ही ढेर
  • अगर स्वादिष्ट बदाणा और सेपू बड़ी है खानी, मंडी के सिहन से ही मंगवानी
  • शिमला ग्रीष्मोत्सव का महा नाटी से आगाज- 150 महिलाओं ने लिया भाग
  • गंगथ महा दंगल : 300 रुपए से जीत सकते हैं बुलेट, एक्टिवा स्कूटी- जानें कैसे
  • गंगथ महा दंगल : एक दिन शेष, पहलवानों को करोड़ों के इनाम- दर्शकों के लिए लक्की ड्रा
  • नूरपुर : दोस्ती, सेवा और इंसानियत की मिसाल गैरी केयर्स फाउंडेशन
  • मंडी में बड़ा हादसा, पांच की गई जान, तीन अमृतसर और लुधियाना निवासी
  • जसूर में शटडाउन की खींचतान में शटर डाउन, चिंता में दुकानदार
  • हरिपुर : भटोली फकोरियां स्कूल के छात्रों ने जानी डाक विभाग की योजनाएं

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में हिमाचल का एक और जवान शहीद, कांगड़ा जिला का निवासी

ewn24news choice of himachal 06 May,2023 1:26 am

    कल घर पहुंचेगी शहीद जवानों की पार्थिव देह

    कांगड़ा। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिला के कंडी इलाके में आज (शुक्रवार) आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में हिमाचल प्रदेश के दो जवान शहीद हो गए हैं। बलिदान हुए सेना के पांच जवानों में सिरमौर जिला और कांगड़ा जिला के दो जवान शामिल हैं।
    कांगड़ा : सिक्योरिटी सुपरवाइजर और गार्ड के 150 पदों पर भर्ती, 18000 तक सैलरी

    मुठभेड़ में सिरमौर जिला शिलाई के जवान 25 वर्षीय प्रमोद नेगी शहीद हुए हैं वहीं कांगड़ा जिला के सुलह के मारुंह इलाके के अरविंद कुमार शहीद हुए हैं। शहीद अरविंद कुमार और  प्रमोद नेगी की पार्थिव देह कल (शनिवार को) उनके पैतृक गांव वापस लाया जाएगा। जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अरविंद कुमार और  प्रमोद नेगी के बलिदान पर दु:ख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने राजौरी में आतंकवादियों से मुठभेड़ में बलिदान हुए सेना के सभी जवानों के बलिदान पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि देश उनके सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखेगा।
    Breaking : जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकी मुठभेड़, हिमाचल के जवान सहित 5 शहीद

    कांगड़ा जिला के तहसील धीरा के गांव सूरी, डाकघर मरहूं निवासी शहीद अरविंद कुमार (32 वर्ष) के पिता का नाम उज्जवल सिंह माता का नाम निर्मला देवी और पत्नी का नाम बिंदु देवी है। शहीद अरविंद कुमार सेना में 2012 में भर्ती हुए थे। उनकी शादी को पांच वर्ष हो गए हैं। उनकी दो बेटियां हैं जिनकी आयु 4 और 2 वर्ष है। उनका एक बड़ा भाई और एक बहन है।

    अरविंद की शहादत की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अरविंद कुमार भारतीय सेना की 9 पैरा रैजीमैंट में तैनात थे और कुपवाड़ा मे अपनी सेवाएं दे रहे थे। अरविंद कुमार अभी 2 महीने पहले ही छुट्टी काट कर वापस ड्यूटी पर गए थे।
    CTU ने चंडीगढ़ से चंबा के लिए शुरू किया नया रूट, ये टाइमिंग और किराया

    सिरमौर जिला शिलाई निवासी प्रमोद नेगी 2017 में "9 पेरा रेजीमेंट" में भर्ती हुए थे और पिछले दो साल से भारत की सुरक्षा करने वाली स्पेशल फोर्स (SF) में सेवाएं दे रहे थे। स्पेशल फोर्स में प्रमोद नेगी "रेड कैप" से भी सम्मानित किए गए थे।

    प्रमोद नेगी जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में एक सर्च ऑपरेशन टीम का हिस्सा थे। प्रमोद नेगी की अभी शादी नहीं हुई थी। उनके घर में माता-पिता और छोटा भाई है।
    Video Story : शाबाश हिमाचल की बेटियों, उपलब्धि पर लख-लख बधाई

    जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी जिसमें एक अधिकारी सहित 4 जवान घायल हो गए थे। घायल जवानों को कमांड अस्पताल उधमपुर ले जाया गया। राजौरी जिले के बनयारी पर्वतीय क्षेत्र के डोक में गोलीबारी हुई।

    अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) जम्मू जोन, मुकेश सिंह ने पुष्टि की थी कि कांडी वन क्षेत्र में मुठभेड़ चल रही है। राजौरी जिले के कंडी टोले के केसरी इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई है।
    धर्मशाला-रोहड़ू रूट पर दौड़ रही HRTC की नई बस, जानें टाइम व किराया

    भारत के इन पांच जवानों ने दी शहादत

    1. लांस नायक रुचिन सिंह रावत पुत्र राजेंद्र सिंह, ग्राम- कुनीगढ़, तहसील गैरसैंण, उत्तराखंड
    2. पैराट्रूपर सिद्धांत क्षेत्री पुत्र खड़क बहादुर, थाना पुलबाजार, जिला- दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल)
    3. नायक अरविंद कुमार पुत्र उज्जवल सिंह, ग्राम- सूरी (चटियाला), थाना - मरहून, तहसील - पालमपुर, जिला- कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश)
    4. हवलदार नीलम सिंह पुत्र गुरदेव सिंह, ग्राम- दलपत, थाना- जौरियां, अखनूर जिला -जम्मू (जम्मू और कश्मीर)
    5. पैराट्रूपर प्रमोद नेगी पुत्र देविंदर सिंह नेगी, ग्राम - शिलाई, जिला -सिरमौर (हिमाचल प्रदेश)




    हिमाचल में पुरानी पेंशन को लेकर SOP जारी, पढ़ें


    कांगड़ा: पंचायत प्रधान ने दफ्तर में घुसकर SDO पर तानी 32 बोर की रिवॉल्वर 


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather