रिकांगपिओ। हिमाचल के किन्नौर जिला के नाथपा में नेशनल हाईवे-5 बहाली का कार्य जारी है। मशीनों से सड़क पर पड़े पत्थरों और मलबे को हटाया जा रहा है। बता दें कि 
हिमाचल के किन्नौर जिला में 
लैंडस्लाइड होने से नेशनल हाईवे-5 बंद हो गया है। लैंडस्लाइड नाथपा के पास हुआ है।
 
लैंडस्लाइड के बाद नेशनल हाईवे-5 पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लैंडस्लाइड का एक वीडियो भी 
वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि पहाड़ी से कैसे मलबा गिर रहा है।
 
इससे पहले किन्नौर जिला में 
निगुलसरी के पास भी भारी लैंडस्लाइड होने से नेशनल हाईवे बंद रहा था। हाईटेक मशीनें मंगवाकर मार्ग बहाल किया था। अब नाथपा के पास मार्ग बंद हो गया है।