Breaking News

  • बिलासपुर : व्हाट्सएप पर ऑडियो रिकॉर्डिंग से गाली गलौज, फोन किया तो जान से मारने की दी धमकी
  • नूरपुर : वन काटुओं के हौसले बुलंद, आरओ ऑफिस में खड़ी गाड़ी को लगाई आग
  • बद्दी : नगर निगम आयुक्त के अभद्र व्यवहार से भड़के व्यापारी, किया बाजार बंद
  • नलवाड़ी मेला : कुश्ती प्रतियोगिता शुरू, डीसी ने बढ़ाया पहलवानों का उत्साह
  • हरिपुर के सपडू में मृत मिलीं चार बकरियां, मालिक बोला- जहर देकर मारा
  • ऊना : लाइसेंस रिन्यू करने एवज में 10,000 रुपए रिश्वत लेते धरा श्रम अधिकारी
  • खरड़ में HRTC बस पर हमले के दो आरोपी गिरफ्तार, कार भी बरामद
  • सोलन में चोरों के हौसले बुलंद : ABC सेंटर में सेंधमारी, ले गए दरवाजे और खिड़कियां
  • हिमाचल : रोजगार कार्यालयों में 632505 आवेदक पंजीकृत- एक लाख से अधिक स्नातक
  • कड़ी धूप व बारिश में भी घर-घर दे रहे सेवाएं, डाक विभाग के 150 कर्मचारी सम्मानित

मंडी में कुदरत का कहर : किरतपुर-मनाली फोरलेन पर डंगा ध्वस्त, कई जगह लैंडस्लाइड

ewn24 news choice of himachal 05 Jul,2024 7:40 pm


    पुलघराट में स्थिति नाजुक, पराशर झील को जाने वाली मुख्य सड़क बंद


    मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में कुदरत कहर बरपा रही है। पिछले दो दिन में जिले के पंडोह और कटौला में 150 मिलीमीटर से अधिक बारिश हो चुकी है। भारी बारिश के कारण किरतपुर-मनाली फोरलेन पर चार मील के पास पिछले वर्ष क्रेटवाल से लगाया गया अस्थायी डंगा वीरवार दोपहर बाद पूरी तरह ध्वस्त हो गया।

    डंगा गिरने से यहां मार्ग बंद होने का खतरा मंडरा गया है। फिलहाल यहां दो लेन से वाहनों की आवाजाही हो रही है। नौ मील के पास भी पहाड़ दरकना शुरू हो गया है। प्रशासन ने यहां जेसीबी तैनात कर दी है।

    पंडोह कैंची मोड़ पर करीब 40 करोड़ की लागत से लगाई गई 300 मीटर लंबी और 31 मीटर ऊंची रिटेनिंग वॉल पूरी तरह सुरक्षित है। एनएचएआई के अधिकारियों के साथ अतिरिक्त उपायुक्त रोहित राठौर और अतिरिक्त पुलिस सागर चंद्र शर्मा ने चार मील से कैंची मोड़ तक संयुक्त निरीक्षण किया।

    कैंची मोड़ में तीन लेन पर यातायात चल रहा है। कैंची मोड़ में मिट्टी के भराव के कारण ऊपर की परत धंसने से सड़क में दरारें आई थीं। चार मील में कलवर्ट बंद होने से मार्ग धंसा था।

    मंडी शहर के साथ लगते पुलघराट में स्थिति नाजुक बनी हुई है। यहां पिछले 24 घंटे में कई बार पहाड़ दरकने से मार्ग अवरुद्ध हो चुका है। प्रशासन ने यहां जेसीबी और पुलिस जवान तैनात किए हैं। मार्ग बार बार बंद होने से वाहनों की लंबी कतार लग रही है। इससे लोगों को दिक्कत आ रही है। जिला भर में वर्षा और भूस्खलन से 52 मार्ग बाधित हैं।

    पराशर झील को जाने वाली मुख्य सड़क बंद हो गई है। अन्य वैकल्पिक रास्ते भी बरसात के कारण खतरनाक हो गए हैं। प्रशासन ने लोगों और पर्यटकों से अनुरोध किया है कि सड़क ठीक होने तक पराशर जाने से परहेज करें।

    वहीं, ब्यास नदी के बहाव में लगातार उतार-चढ़ाव आ रहा है। कभी नदी का बहाव कम हो रहा है तो कभी एकदम से बढ़ जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से नदी किनारे न जाने का आग्रह किया है।



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather