बैजनाथ। कांगड़ा जिला की शिव नगरी बैजनाथ में राज्य स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव की आज यानी 28 फरवरी, 2025 को आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्या को रद्द कर दिया गया है। खराब मौसम और सुरक्षा के मध्यनजर ऐसा किया गया है। इस बारे एसडीएम बैजनाथ ने आदेश जारी कर दिए हैं।
बता दें कि बैजनाथ शिवरात्रि महोत्सव 26 फरवरी से 2 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है। कांगड़ा सहित अन्य जगहों पर वीरवार से ही बारिश का दौर जारी है। ऐसे में लगातार वर्षा के कारण कार्यक्रम स्थल पर कीचड़ और जलभराव हो गया है। मैदान में कीचड़ है, जोकि उपस्थित लोगों, कलाकारों, आयोजकों और आम जनता के लिए असुरक्षित है। इससे स्लिप होने और गिरने का खतरा है।
वहीं, इलेक्ट्रिकल उपकरणों के शार्ट सर्किट होने का भी खतरा है। लोगों की सुरक्षा के मध्यनजर सांस्कृतिक संध्या को रद्द करना पड़ा है।28 फरवरी यानी आज होने वाली दूसरी सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक निन्जा व हिमाचली गायक काकू राम ठाकुर ने प्रस्तुति देनी थी।