मस्टररोल बहाली को लेकर क्रमिक अनशन पर स्पीति लेबर यूनियन संघ
ewn24news choice of himachal 16 Sep,2023 4:52 am
सभी देनिक वेतनभोगी मजदूरों को नियमित करने की भी मांग
स्पीति। लोक निर्माण विभाग के दैनिक वेतन भोगी लेबरों के मस्टररोल बहाली को लेकर स्पीति लेबर यूनियन संघ क्रमिक अनशन पर है। शुक्रवार को तीसरे दिन भी स्पीति लेबर यूनियन संघ का अनशन जारी रहा।
लेबर यूनियन संघ स्पीति ने परम पावन स्पीति के योमेद टुल्कु रिपोंछे एवं परम् पावन क्यबगोन साक्या गोंगमा ठरिचेन रिंपोछे के जन्मदिन के अवसर पर दीप प्रज्वलित कर उनकी दीर्घायु के लिए प्रार्थना की। संघ ने रिंपोछे से ये भी प्रार्थना की कि स्पीति के लोक निर्माण विभाग मजदूरों को मस्टररोल जल्द बहाल हो और सभी दैनिक वेतन भोगी मजदूर नियमित हों।