पझौता का विकास स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की देन, भाजपा कर रही गुमराह
ewn24news choice of himachal 30 Jan,2024 5:36 am
गणतंत्र दिवस पर भाजपा सांसद व विधायक के वक्तव्य का किया खंडन
राजगढ़। पझौता जोन कांग्रेस के पदाधिकारियों की विशेष बैठक जोन कार्यालय नौहरी में सोमवार को संपन्न हुई। बैठक में पझौता जोन कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के सांसद सुरेश कश्यप व पच्छाद की विधायक रीना कश्यप नौहरी में पधारे थे।
उन्होंने पझौता के विकास का सेहरा भाजपा के सिर में पहनाया था और कहा था कि पझौता का विकास भाजपा सरकार की देन है। समस्त पझौता जोन कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उनकी इस बात का खंडन करते हैं।
पझौता जोन कांग्रेस के अध्यक्ष कविराज ठाकुर ने कहा कि ये सब झूठ है। पझौता में उप तहसील, पुलिस चौकी, डिग्री कॉलेज, सड़कें व अन्य सुविधाएं ये सब पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की देन हैं।
इसका श्रेय पझौता की भोली भाली जनता को गुमराह करके सांसद व विधायक भाजपा को दे रहे हैं। पझौता कांग्रेस पार्टी बार-बार उनके इस वक्तव्य का खंडन करती है।