Breaking News

  • दुबई में वेयर हाउस की नौकरी : कांगड़ा में 27 सितंबर को इंटरव्यू, अच्छी सैलरी, रहना और आना-जाना फ्री
  • लॉरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में मनाया विश्व फार्मासिस्ट दिवस, निकली भव्य रैली-किए नुक्कड़ नाटक
  • हमीरपुर के SP बलवीर सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा सम्मान : देश के TOP-25 एसपी में शामिल
  • हिमाचल में सरकारी नौकरी : HPPSC ने कृषि विकास अधिकारी के पदों पर निकाली भर्ती
  • हिमाचल में भारी से बहुत भारी और भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी-डिटेल में जानें
  • देहरा के दरकाटा के नितिन कुमार की करें मदद, गंभीर किडनी बीमारी से हैं पीड़ित
  • HPRCA : साइकोलॉजी शिक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, 68 उम्मीदवार चयनित
  • मैक्लोडगंज : विदेशी नागरिकों के C-Form न भरने पर गेस्ट हाउस और होमस्टे के खिलाफ FIR
  • कांगड़ा : सुदहेड़ खास में पुलिस ने रोकी ऑल्टो कार, 5.92 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार
  • ऑटो कंपोनेंट निर्माता प्रतिष्ठित कंपनी में अप्रेंटिसशिप का मौका, ITI मंडी में 25 सितंबर को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव

जसूर के व्यापारियों ने बाजू पर काली पट्टी बांध कर NHAI के खिलाफ किया प्रदर्शन

ewn24 news choice of himachal 28 Jun,2025 10:04 pm

    विरोध की यह पहली कड़ी


    ऋषि महाजन/नूरपुर। पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग-154 पर बीते तीन साल से निर्माण कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है। इससे स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब लोगों का सब्र टूट चुका है।


    जसूर के व्यापारियों ने एनएचएआई के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध शुरू कर दिया। सभी ने अपनी बाजुओं पर काली पट्टी बांधी और उस पर ‘NHAI’ लिखा गया। प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। मकसद सिर्फ इतना था कि विभाग को चेताया जाए कि अब जनता की अनदेखी नहीं चलेगी।



    HAS प्रारंभिक परीक्षा :  पेपर-1 में 9 बजे और पेपर-2 में 2 बजे के बाद नो एंट्री 



    व्यापारियों ने कहा कि यह विरोध की पहली कड़ी है। जल्द सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के सभी लोगों से अपील की है कि इस जनहित के मुद्दे पर एकजुट हों और एनएचएआई को जिम्मेदारी का एहसास कराएं।

    सूरज महाजन, जीत सिंह, कालू शर्मा और लक्की ने बताया कि पिल्लर नंबर 12 पर दो स्लैब डालने के बाद पिछले तीन हफ्तों से काम बंद पड़ा है। एक ट्रॉला स्लैब लेकर बाजार में ही खड़ा है। कई पिल्लरों पर कैपिंग अधूरी है। इससे हादसे का खतरा बढ़ गया है।


    कांगड़ा के डॉ. राजेश शर्मा होंगे हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन



    रेजिडेंट इंजीनियर वरिंदर प्रसाद ने बताया कि स्लैब डालने वाली मशीनें खराब हो गई हैं। नई मशीन मंगाई जा रही है। इसके बाद काम दोबारा शुरू होगा। अक्टूबर में हाई टेंशन तार शिफ्ट किए जाएंगे। दिसंबर 2025 तक फ्लाईओवर का काम पूरा कर लिया जाएगा। हाल ही में सांसद डॉ. राजीव ने भी कार्य की समीक्षा की है।
    जनता का यह कदम प्रशासन और विभागों के लिए साफ संदेश है कि विकास कार्यों में लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    क्षेत्रवासियों का कहना है कि सड़क निर्माण के नाम पर सिर्फ औपचारिकता निभाई जा रही है। सड़कें बदहाल हो चुकी हैं। रोजाना सफर करने वालों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। जसूर के अंकित वर्मा, ध्रुव, धीरज, सोनू, गोरू, रॉकी और अन्य दुकानदारों ने बताया कि उन्होंने कई बार कांगड़ा-चंबा के सांसद से बात की, लेकिन कोई हल नहीं निकला।


    हिमाचल से जुड़ी हर बड़ी खबर पाएं अपने फोन पर, जुड़िए हमारे WhatsApp ग्रुप के साथ 







    बिलासपुर : भगेड़ में बिजली वोल्टेज की समस्या का कब होगा हल- लोग परेशान 







    हिमाचल मौसम अपडेट : इन जिलों में दो दिन हेवी टू वेरी हेवी रेन का अलर्ट








Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather