ऋषि महाजन/नूरपुर। भाग्यधारी न्याय सम्मेलन नई दिल्ली में कांग्रेस पार्टी द्वारा खचाखच भरे तालकटोरा स्टेडियम में OBC सम्मेलन का आयोजन किया गया। हिमाचल प्रदेश का नेतृत्व माननीय कृषि मंत्री चन्द्र कुमार द्वारा किया गया।
उनके साथ प्रदेश ओबीसी अध्यक्ष कर्नल सरूप कोहली, मुख्य सलाहकार डा. आरसी कौंडल, महेन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष एमएल कौंडल, पवन कौंडल, राजेन्द्र चौधरी, हंसराज, अशोक कौंडल, गुरचर्ण सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष मनोहर लाल, ऊना से राकेश चौधरी, अशोक कुमार आदि लगभग 50 लोगों ने हिस्सा लिया।
चौधरी चन्द्र कुमार ने तालकटोरा स्टेडियम मंच से सभा को संबोधित करते हुए OBC वर्ग को अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने का और राहुल गांधी के हाथ मजबूत करने का आह्वान करते हुए बाबा साहब अम्बेडकर को दलित और पिछड़े समाज के लिए अपना जीवन समर्पित करने पर याद किया।
राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, विपक्ष के नेता राहुल गांधी, राष्ट्रीय ओबीसी राजनीतिज्ञ गण पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सिद्धारमैया, भूपेश बघेल, सचिन पायलट, पूर्व मुख्य मन्त्री पांडिचेरी नारायण स्वामी आदि ने मंच से सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अब ओबीसी को न्याय मिलने का समय आ गया है। यदि हाथ जोड़ने से न्याय न मिले तो संघर्ष से छीनना पड़ता है। बघेल ने कहा जो व्यक्ति हमारे लिए संघर्ष कर रहा है तो हमारा भी दायित्व बनता है कि हमें भी उनका साथ देना चाहिए।
राहुल गांधी ने कहा कि राहुल जो कहता है वह करता है। उन्होंने कहा कि आप उत्पादक हो परन्तु आप को अपनी शक्ति का ज्ञान नहीं क्योंकि आपका इतिहास का ज्ञान नहीं है।