ऋषि महाजन/नूरपुर। नूरपुर पुलिस की विशेष पीओ सेल टीम (Special PO Cell Team) ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे एक उद्घोषित अपराधी (PO) को गिरफ्तार कर लिया है।
विशेष टीम ने आज धारीवाल (पंजाब) में दबिश देकर विक्टर, पुत्र विजय कुमार, निवासी वार्ड नंबर 6, मॉडल टाउन, धारीवाल, जिला गुरदासपुर (पंजाब), उम्र लगभग 32 वर्ष को गिरफ्तार किया है।
आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना नूरपुर में मुकदमा नंबर (FIR No.) 19/2016 के तहत भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 498A,504, 506 और 34 के अंतर्गत मामला दर्ज था, जिसमें वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था और उसे उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था।
आरोपी को आगामी कानूनी कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। विशेष पीओ सेल टीम द्वारा अपराधियों के विरुद्ध यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।