शिमला। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 9 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। आयोग ने ला ऑफिसर अंग्रेजी (जॉब ट्रेनी) के 6 और लॉ ऑफिसर हिंदी (जॉब ट्रेनी) के 3 पदों पर भर्ती निकाली है।
यह पद पर्सनल विभाग के तहत भरे जाएंगे। चयनित अभ्यर्थी को जॉब ट्रेनी के रूप में 28,000 रुपए प्रति महीना वेतन मिलेगा। इन पदों के लिए 28 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।
विस्तृत जानकारी विस्तृत विज्ञापन में मिलेगी। विस्तृत विज्ञापन जल्द आयोग की वेबसाइट पर जारी होगा। इन पदों पर भर्ती शुरू होनी की पुष्टि आयोग की सचिन निवेदिता नेगी ने की है।