Breaking News

  • UAE में हैवी ड्राइवर की नौकरी, 12 मार्च तक करवाएं पंजीकरण, 60 हजार रुपए तक वेतन
  • देवभूमि श्रीविश्वकर्मा महासभा की राज्य चुनाव कमेटी गठित, नेगीराम प्रभाकर बनाए अध्यक्ष
  • मुख्यमंत्री सुक्खू ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नाहन में महिलाओं को किया सम्मानित
  • हिमाचल में क्लास थ्री पदों में महिलाओं को 25 प्रतिशत आरक्षण देगी सरकार
  • इंदौरा : 2012 के मामले का उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार
  • हिमाचल हाईकोर्ट में स्टेनोग्राफर, क्लर्क और ड्राइवर के पदों पर भर्ती, इच्छुक जल्द करें आवेदन
  • देहरा : होशियारपुर से धर्मशाला जा रही HRTC बस और बाइक में टक्कर, दो युवकों की गई जान
  • कांगड़ा जिला में इन 180 पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास ले सकते इंटरव्यू में भाग
  • दसवीं पास के लिए आ गई सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर की नौकरी
  • नूरपुर : नशा तस्करी में आदतन आरोपी को तीन माह की निरोधात्मक हिरासत

हिमाचल कैबिनेट : पंचायत चुनाव आरक्षण को लेकर बड़ी अपडेट, 111 विभिन्न पदों को मंजूरी

ewn24 news choice of himachal 07 Mar,2026 5:29 pm



    मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक


    शिमला। हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कैबिनेट ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 28, 87, 88 और 89 में प्रस्तावित संशोधनों पर आम जनता से आपत्तियां और सुझाव आमंत्रित करने का निर्णय लिया। 

    प्रस्तावित संशोधनों के अनुसार, वर्ष 2010 को आधार वर्ष मानते हुए जो पंचायतें लगातार दो कार्यकाल तक आरक्षित रही हैं, उन्हें आगामी पंचायत चुनाव में आरक्षित नहीं किया जाएगा। बैठक में 111 विभिन्न पदों पर भर्ती को भी मंजूरी दी है। बैठक में तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न सरकारी इंजीनियरिंग एवं फार्मेसी महाविद्यालयों में 60 कनिष्ठ सहायक प्रवक्ता के पद भरने को स्वीकृति दी। e


    कांगड़ा ट्रैक : पठानकोट से बैजनाथ पपरोला के बीच चलेंगी तीन जोड़ी ट्रेन, ये रहेगा टाइम टेबल 



    सहकारिता विभाग में सहायक पंजीयक सहकारी समिति के दो पद और निरीक्षक सहकारी समिति के 30 पद भरने की मंजूरी भी दी। कैबिनेट ने शिक्षा विभाग के खेल छात्रावासों में कोच के 16 पद भरने का निर्णय लिया।  इसके अलावा, सूचना एवं जन संपर्क विभाग में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) के तीन पद भरने को भी स्वीकृति प्रदान की गई।

    बैठक में सामाजिक सुरक्षा पेंशन नियम, 2010 में संशोधन को भी स्वीकृति दी गई, जिसके तहत ‘निराश्रित’ शब्द को अधिक स्पष्ट रूप से परिभाषित किया गया है तथा लाभ प्राप्त करने के लिए प्रमाणन प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। संशोधित प्रावधानों के अनुसार, वे महिलाएं जिन्हें उनके पति ने छोड़ दिया है, जो उनके साथ नहीं रह रही हैं और जिनकी आय का कोई स्वतंत्र स्रोत नहीं है, उन्हें निराश्रित महिला माना जाएगा।


    सीएम सुक्खू बोले, मुझे 70 हजार करोड़ रुपये मिलते, तो आज हिमाचल कर्ज मुक्त होता 



    कैबिनेट ने स्वर्ण जयंती ऊर्जा नीति के अंतर्गत स्थानीय क्षेत्र विकास निधि का 40 प्रतिशत चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए देने का निर्णय लिया। बैठक में एकमुश्त माफी योजना का लाभ लेने के बावजूद समय पर शुरू न हुई 15 जलविद्युत परियोजनाओं को रद्द करने की भी स्वीकृति दी।

    पंडोह में 10 मेगावाट क्षमता की लघु जलविद्युत परियोजना को भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) को इस शर्त पर आवंटित करने का निर्णय लिया कि बीबीएमबी उपयोग में न लाई गई भूमि राज्य सरकार को वापस करेगा। इस परियोजना से राज्य सरकार को 13 प्रतिशत मुफ्त बिजली तथा 5 प्रतिशत बिजली हिस्सेदारी के रूप में प्राप्त होगी।



    बड़सर में 10वीं फेल और पास के लिए नौकरी, 70 पदों के लिए होंगे इंटरव्यू 



    बैठक में सिंगल विलेज स्कीम तथा मल्टी विलेज स्कीम के अंतर्गत गांवों में स्थापित अधोसंरचना के संचालन एवं रख-रखाव नीति के तहत ग्राम पंचायतों को सौंपने की स्वीकृति प्रदान की गई। ढगवार में क्षेत्रीय सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड के गठन को स्वीकृति प्रदान की, जिसमें कांगड़ा, हमीरपुर, चंबा और ऊना जिलों के दुग्ध उत्पादक शामिल होंगे। साथ ही, ढगवार दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र के प्रबंधन और संचालन के लिए राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड को प्रशासक के रूप में नियुक्त किया जाएगा।

    बैठक में चंडीगढ़-शिमला-चंडीगढ़ हेलीकॉप्टर टैक्सी सेवा को सप्ताह में तीन उड़ानों से बढ़ाकर बारह उड़ानें करने की स्वीकृति प्रदान की गई। अब छह दिनों तक प्रतिदिन दो उड़ानें संचालित होंगी और इसके संचालन को सुचारु रखने के लिए राज्य सरकार द्वारा वायबिलिटी गैप फंडिंग प्रदान की जाएगी।



    आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए आवेदन आमंत्रित, 25 मार्च तक जमा करवाएं  



    कैबिनेट ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत जल शक्ति विभाग में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों का वेतन राज्य सरकार के संसाधनों से जारी करने का निर्णय लिया, क्योंकि भारत सरकार द्वारा अभी तक इस मिशन के तहत धनराशि जारी नहीं की गई है। 

    कैबिनेट ने हमीरपुर जिले के खरीड़ी स्थित खेल छात्रावास की क्षमता को बढ़ाकर 100 बिस्तर करने तथा इसे राज्य स्तरीय खेल उत्कृष्टता केंद्र के रूप में विकसित करने को स्वीकृति प्रदान की। बैठक में ऊना जिले के गगरेट में उप-मंडलीय पुलिस कार्यालय स्थापित करने तथा इसके लिए आवश्यक पद सृजित करने और भरने की स्वीकृति दी गई।

    कैबिनेट ने जिला शिमला के कोटखाई में नया केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए कोटखाई के मौजा कुफ्टू तथा जिला सिरमौर की तहसील पांवटा साहिब में उपलब्ध भूमि को शिक्षा मंत्रालय को हस्तांतरित करने को स्वीकृति प्रदान की। बैठक में पुलिस जिला नूरपुर में पुलिस पोस्ट कोटला को पुलिस स्टेशन में स्तरोन्नत कर आवश्यक पद सृजित कर भरने का निर्णय लिया गया।

    ऊना जिले के टाहलीवाल स्थित फायर पोस्ट को उप अग्निशमन केंद्र में स्तरोन्नत करने तथा इसके संचालन के लिए आवश्यक पद सृजित कर भरने को स्वीकृति प्रदान की। बैठक में वर्ष 2016 में चयनित पटवारी पद के शेष सात अभ्यर्थियों को लाहौल-स्पीति और कुल्लू जिलों में रिक्त पदों के तहत नियुक्त करने की स्वीकृति दी।

    कैबिनेट ने हिमुडा के पक्ष में 80 वर्ष की लीज़ प्रदान करने की स्वीकृति दी, जिसके लिए हिमाचल प्रदेश लीज़ नियम, 2013 के नियम 7 में संशोधन किया जाएगा। पूर्व में राज्य सरकार 40 वर्ष से अधिक अवधि के लिए भूमि लीज़ पर नहीं दे सकती थी। 

    बैठक में सिरमौर जिले में शिक्षा विभाग में कार्यरत अंशकालिक जलवाहक, जिन्होंने सात वर्ष अंशकालिक जलवाहक तथा चार वर्ष दैनिक वेतनभोगी के रूप में 31 मार्च 2025 तक 11 वर्ष की सेवा पूरी कर ली है उनकी सेवाओं को नियमित करने का निर्णय भी लिया गया।


    नेरचौक में रोबोटिक सर्जरी शुरू : 50 हजार में होंगे ऑपरेशन, साढ़े चार लाख मिलेगी छूट 





    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाएं अपने फोन पर, जुड़े WhatsApp ग्रुप के साथ 



    घर के फूलदान में छिपा रखा था चिट्टा, छन्नी में आरोपी महिला गिरफ्तार  



    इंदौरा : चिट्टा तस्कर को एक वर्ष का कठोर कारावास और 10000 रुपए जुर्माना



    हिमाचल में पंचायत सेक्रेटरी, OTA सहित 331 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, इस दिन से आवेदन 



    हिमाचल लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर शुरू की भर्ती, 28 मार्च तक आवेदन 



    हिमाचल होमगार्ड के पदों के लिए ऐसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, घर बैठ कर भी कर सकते अभ्यर्थी 



    हिमाचल में होम गार्ड वॉलंटियर्स के 700 पदों पर निकली भर्ती, OTR की प्रक्रिया शुरू 



    हिमाचल में 31 मार्च तक बनाएं हिम केयर कार्ड, इसके बाद करना होगा लंबा इंतजार 



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather