शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट बदली है। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश और तूफान चला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 15 मार्च, 2026 के लिए कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन जिलों में एक दो जगहों पर ओलावृष्टि, तड़ित के साथ गर्जन, तेज हवा (40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की गति) चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
बाकी जिलों के लिए येलो अलर्ट है। वहीं, अब 19 मार्च को कुल्लू, शिमला, सोलन, सिरमौर के लिए एक या दो जगहों पर ओलावृष्टि, तड़ित के साथ गर्जन, तेज हवा चलने की संभावना है। हवा की गति 40-50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। बाकी जिलों के लिए येलो अलर्ट है। 16 मार्च और 18 मार्च को 10 जिलों के लिए तड़ित के साथ गर्जन, तेज हवा चलने की संभावना को लेकर येलो अलर्ट है।
अपडेट के अनुसार 17 और 21 मार्च को राज्य के अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश/बर्फबारी की संभावना है। 20 मार्च को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी का अनुमान है। 16, 18 और 19 मार्च को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी की संभावना है।