ऋषि महाजन/नूरपुर। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस जिला नूरपुर की CIA टीम ने एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
जानकारी के अनुसार 15 मार्च, 2026 को पुलिस टीम गश्त व नशा विरोधी अभियान के दौरान क्षेत्र कंडवाल, भदरोया, डमटाल व छन्नी आदि में मौजूद थी।
इसी दौरान पुलिस को एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति NH-44 के पास एक्साइज बैरियर भदरोया के समीप सड़क किनारे बैठे हुए हैं तथा उनके पास एक कैरी बैग में भारी मात्रा में चरस/भांग मौजूद है और वे इसे बेचने की फिराक में हैं।
सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम ने स्वतंत्र गवाहों को साथ लेकर मौके पर दबिश दी। मौके पर दो संदिग्ध व्यक्ति बैठे हुए पाए गए। पूछताछ करने पर उन्होंने अपनी पहचान बलदेव पुत्र नन्द लाल निवासी गांव मकण, डाकघर सनवाल, तहसील चुराह जिला चम्बा (उम्र 44 वर्ष) तथा जीत पुत्र लोभी निवासी गांव मकण, डाकघर सनवाल, तहसील चुराह जिला चम्बा (उम्र 40 वर्ष) के रूप में बताई।
कानूनी प्रक्रिया के तहत उनके कब्जे में रखे कैरी बैग की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कैरी बैग के अंदर से एक पोलिथीन में छिपाकर रखी 114.2 ग्राम चरस बरामद हुई। बरामद मादक पदार्थ को नियमानुसार कब्जे में लेकर सील किया गया।
इस संबंध में पुलिस थाना डमटाल में आरोपीयों के खिलाफ ND&PS Act की धारा 20-29 के तहत मामला दर्ज किया गया है तथा आगे की जांच जारी है।
पुलिस जिला नूरपुर ने आम जनता से अपील की है कि नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।