राजगढ़। हिमाचल के सिरमौर जिला के राजगढ़ क्षेत्र के गांव कोड़ब, डाकघर हाब्बन निवासी ओम प्रकाश भगनाल और बलबीर भगनाल द्वारा तैयार पहाड़ी नाटी गीत माटी रा पुतला रिलीज हो गया है। गीत को 15 अगस्त के अवसर पर BHAGNAL MUSIC यू ट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।
भगनाल म्यूजिक प्रोडेक्शन (BHAGNAL MUSIC PRODUCTION) के बैनर तले बने इस गीत में सुदर्शन दीवाना ने स्वर दिया है। संगीत राजेश गन्धर्व का है।
इस पहाड़ी गीत के लेखक, निर्माता और निर्देशक बलबीर भगनाल हैं। स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर प्रसारित इस गीत में शिक्षा और मनोरंजन का संगम है।
बलबीर भगनाल ने अपने लिखे गीतों से संगीत जगत में अपनी अलग पहचान बहुत ही कम समय में बनाई है और लोगों में उनके गीतों का जादू सर चढ़ कर बोलता है।
लोगों को गीत का बेसव्री से इंतजार रहता है। ओम प्रकाश भगनाल और बलबीर भगनाल दोनों भाइयों की जोड़ी एक से बढ़कर एक गीत तैयार कर रहे हैं। आप BHAGNAL MUSIC यू ट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करके उनके नाटी गीतों का आनंद ले सकते हैं।