धर्मशाला। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांगड़ा जिला में बड़ा हादसा हुआ है। धर्मशाला-श्री चामुंडा जी सड़क मार्ग पर इक्कू मोड़ जदरांगल योल के पास पंजाब के श्रद्धालुओं की गाड़ी सड़क से लुढ़क गई।
हादसे में चार लोगों की जान गई है। इसमें दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। वहीं, 21 लोग घायल हैं। गाड़ी में 29 श्रद्धालु सवार थे।
बता दें कि तहसील निहाल सिंह वाला, जिला मोगा पंजाब के श्रद्धालु श्री चामुंडा मंदिर में माथा टेकने आए थे। मां चामुंडा के दर्शन कर पंजाब लौट रहे थे।
सुबह करीब सवा सात बजे इक्कू मोड़ जगरांगल में चालक निर्भय (34) पुत्र प्यारा सिंह निवासी बाधी तहसील निहाल महिंद्रा कैंपर से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सड़क से लुढ़क गई।
हादसे में एक महिला की मौके पर मौत हो गई। साथ ही तीन ने मेडिकल कॉलेज टांडा में उपचार के दौरान दम तोड़ा। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस चौकी योल से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों का उपचार मेडिकल कॉलेज टांडा में चल रहा है।
हादसे में दम तोड़ने वालों में जगसीर सिंह (38) पुत्र बरयाम सिंह निवासी ग्राम एवं डाकघर बाघी के तह निहाल सिंह वाला, जिला मोघा पंजाब , परमजीत कौर (35) पत्नी गुरमेल सिंह, किरण (35) पत्नी सुखजिंदर सिंह और शुखजिंदर सिंह (35) पुत्र प्रकाश सिंह शामिल हैं।
करम सिंह (35) पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम एवं डाकघर बाघी के तह.निहाल सिंह वाला, जिला मोगा, पंजाब, हरप्रीत सिंह (9) पुत्र राम सिंह, अनमोल सिंह 13 पुत्र राम सिंह, जसप्रीत सिंह (8) पुत्र लंबी, सतनाम (13) पुत्र जकसीर, अर्शदीप (20) पुत्र जसवीर, लखवीर सिंह (27) पुत्र भजन सिंह, अर्शदीप (9) पुत्र माणक सिंह, हरमन (23) पुत्र जगदेव, बलविंदर कौर (21) पुत्री बलदेव सिंह, आकाशदीप (16) पुत्र कर्मजीत, लवप्रीत पुत्र (24) कुलवंत सिंह, कुलवंत सिंह (35) पुत्र गुरचरण सिंह, अमन दीप (32) कौर पत्नी कुलवंत, हरमीत सिंह (11) पुत्र कुलवंत सिंह, हरमनप्रीत सिंह (11) पुत्र कुलवंत सिंह, हरसिमरन कौर (11) पुत्री कुलवंत सिंह, वीरेन्द्र (30) पुत्र हरवंश सिंह, फतेह सिंह (15) पुत्र गुरमेल सिंह, सहप्रीत सिंह (11) , निरामय सिंह (11) और निर्भय सिंह (38) पुत्र देव सिंह हादसे में घायल हुए हैं।