कांगड़ा। जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत टीम को बड़ी सफलता मिली है।
12 दिसंबर 2025 को पुलिस थाना कांगड़ा की टीम द्वारा गश्त के दौरान ऑल्टो K10 कार (नम्बर HP83-2908) में जसवंत सिंह उर्फ छोटू (उम्र 32 साल) पुत्र जोडू राम निवासी गांव द्रंग डाकघर ज्वालाजी जिला कांगड़ा के कब्जे से 14.61 ग्राम चिट्टा बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
जिस पर उपरोक्त आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया तथा इसके विरुद्ध पुलिस थाना कांगड़ा में मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई नियमानुसार प्रगति पर है। जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए लगातार गश्त व नाकाबंद तथा ट्रैफिक चेकिंग की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, 12 दिसंबर 2025 को पुलिस थाना कांगड़ा की पुलिस टीम गश्त पर थी तो समेला मेन रोड से पुराना कांगड़ा किला जाने वाली लिंक सड़क के पास बनेर खड्ड के किनारे रात के समय उक्त ऑल्टो K10 कार (नम्बर HP83-2908) में बैठे उक्त आरोपी पर शक के आधार पर कार में तलाशी के दौरान 14.61 ग्राम चिट्टा बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है।
आल्टो K10 कार को भी पुलिस ने कब्जे में लिया गया। जिला कांगड़ा पुलिस का नशे के विरुद्ध यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा। नशे और अन्य अवैध कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। आमजन से अपील है कि नशे के सौदागरों की सूचना तुरंत पुलिस को दें-आपकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।